Biodata Maker

तिल चतुर्थी भोग : तिलकूट के लड्डू बनाने की सबसे आसान विधि, यहां पढ़ें Tilkut Recipe

Webdunia
Til kut ke Laddu
 
माघ मास (Magh Month) के चतुर्थी को तिल संकष्टी, संकट या संकटा चौथ (Til Sankashti Chauth) कहलाती है। इस दिन श्री गणेश पूजन के बाद तिलकूट का भोग लगाने की मान्यता है। इस नैवेद्य से प्रसन्न होकर श्री गणेश जीवन के सारे बिगडे कार्यों को दुरुस्त करके जीवन में शुभता का आगमन करते हैं तथा समस्त कष्टों का निवारण होकर जीवन खुशहाल बनता है।

तिलकूट (Tilkut) बनाने के लिए दो मुख्य सामग्री की आवश्यकता होगी एक तो तिल और दूसरी है गुड़ (Til n Gud)। तो आइए यहां जानते हैं तिलकूट के लड्‍डू कैसे बनाएं- Til kut ke Laddu
 
सामग्री : Ingredient
 
500 ग्राम धुले हुए तिल, 300 ग्राम गुड़, 1/2 चम्मच इलायची पाउडर।  
 
विधि : Method
 
तिल (Til) को साफ करके कड़ाही में डालकर हल्का भून लें और एक थाली में निकाल कर ठंडी होने दें। अब गुड़ (Gud) को दरदरा कर लें। तत्पश्चात भुनी हुई तिल को मिक्सी में चलाकर दरदरी पीस लें, अब गुड़ डालकर 2-3 बार ग्राउंड कर दें।

तैयार मिश्रण को एक थाली में निकाल लें। ऊपर से पिसी इलायची डालें और अपने मनपसंद आकार के लड्‍डू बना लें। तिल चतुर्थी (Til Chaturthi) के खास अवसर पर बनाएं गए इन लड्‍डुओं (Tilkuta Laddu Recipe) से भगवान श्री गणेश को भोग (Shri Ganesh Bhog) लगाएं। 
 
नोट : अगर आप इसके लड्‍डू नहीं बनाना चाहते हैं तो सिर्फ तिलकूट से भी श्री गणेश को भोग लगा सकते हैं। 

- राजश्री 

Til kut ke Laddu
ALSO READ: Ganesh Chaturthi 2022 Bhog: चतुर्थी पर बूंदी के लड्‍डू के भोग से प्रसन्न होंगे श्री गणेश, जानिए कैसे बनाएं?

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

चेहरा पड़ गया है काला और बेजान? सर्दियों में त्वचा को मखमल जैसा कोमल बनाएंगे ये 6 जादुई टिप्स

Hair loss: बालों का झड़ना: कारण, डाइट चार्ट और असरदार घरेलू नुस्खे

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

Health tips: स्वस्थ जीवन के लिए 10 सरल और असरदार उपाय

Work From Home: घर में इस दिशा में बैठकर करेंगे काम, तो करियर में मिलेगी दोगुनी तरक्की

सभी देखें

नवीनतम

Chocolate Day 2026: इस तरह दें चॉकलेट, वरना बिगड़ सकता है मूड

Propose Day 2026: प्यार जताने का सही तरीका और ये गलतियां न करें

Rose Day 2026: इस दिन क्या करें और किन गलतियों से बचें

ढेबरी से बल्ब तक का सफर और बिजली का पहला झटका

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

अगला लेख