suvichar

Sweet Potato Paratha : नवरात्रि में अवश्य ट्राय करें, स्वाद ऐसा कि हर किसी के मन भाए

Webdunia
स्वीट पोटेटो परांठा
 
सामग्री :
 
500 ग्राम आलू, 200-200 ग्राम सिंघाड़े व राजगिरे का आटा, 1/2 कटोरी शकर, घी (तलने के लिए), आधा चम्मच इलायची पावडर, 4-5 केसर के लच्छे। 
 
विधि : 
 
सबसे पहले आलू को उबाल कर, छिल कर मैश करें। अब एक कड़ाही में धीमी आंच पर घी गरम करें व इसमें आलू डालें। 5-7 मिनट भूनें और शकर मिलाएं व लगातार हिलाते हुए 5 मिनट तक पुनः भूनें। फिर इलायची, केसर डालकर अच्छी तरह मिलाएं और आंच से उतार कर रख दें। 
 
अब राजगिरे व सिंघाड़े का आटा मिलाकर गूंथ लें। आलू की तैयार पिट्ठी ठंडी होने पर उसकी गोलियां बना लें। 
 
फिर आटे की पूरी जितनी लोई बेलकर आलू की गोली रखें और पूरन पोली की तरह बेल लें। अब दोनों तरफ घी लगाकर तवे पर धीमी आंच पर सेकें। गरमा-गरम स्वीट पोटेटो परांठा परोसें। औषधीय गुणों से भरपूर यह परांठा उपवास के दिनों के लिए बहुत लाभदायी है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

कांवड़ यात्रा : ‘बोल बम’ का सनातन संदेश

भारत की विभिन्नताओं में समाहित है अटूट अभिन्नता!

स्पेन में मोरक्को से घुसपैठ, यूरोपीय संघ में मचा हड़कंप

दादाजी की याद में पोती की पाती, पढ़कर आंखें भी नम होगी, उर्जा भी मिलेगी

क्यों मनाया जाता है विश्व आदिवासी दिवस? जानिए इतिहास और इसका महत्व

अगला लेख