dipawali
✕

नवरात्रि में अवश्य ट्राय करें स्वीट पोटेटो पराठा, स्वाद ऐसा कि हर किसी के मन भाए

Webdunia
सामग्री :
 
500 ग्राम आलू, 200-200 ग्राम सिंघाड़े व राजगिरे का आटा, 1/2 कटोरी शकर, घी (तलने के लिए), आधा चम्मच इलायची पावडर, 4-5 केसर के लच्छे। 
 
विधि : 
 
सबसे पहले आलू को उबाल कर, छिल कर मैश करें। अब एक कड़ाही में धीमी आंच पर घी गरम करें व इसमें आलू डालें। 5-7 मिनट भूनें और शकर मिलाएं व लगातार हिलाते हुए 5 मिनट तक पुनः भूनें। फिर इलायची, केसर डालकर अच्छी तरह मिलाएं और आंच से उतार कर रख दें। 
 
अब राजगिरे व सिंघाड़े का आटा मिलाकर गूंथ लें। आलू की तैयार पिट्ठी ठंडी होने पर उसकी गोलियां बना लें। 
 
फिर आटे की पूरी जितनी लोई बेलकर आलू की गोली रखें और पूरन पोली की तरह बेल लें। अब दोनों तरफ घी लगाकर तवे पर धीमी आंच पर सेकें। गरमा-गरम स्वीट पोटेटो पराठा परोसें। औषधीय गुणों से भरपूर यह पराठा उपवास के दिनों के लिए बहुत लाभदायी है।

ALSO READ: नवरात्रि फूड : रसीली पोटेटो जलेबी

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'

सपने में पुराने संसद भवन से संवाद

रोज की कॉफी में मिलाएं यह मसाला: ब्रेन फॉग, फैटी लिवर और सूजन से मिलेगी मुक्ति; जानिए क्या है 'यूजेनॉल' का जादुई विज्ञान!

जलवायु पर बोझ बनी अमीरी, भुगत रहे हैं गरीब

अगला लेख