Hanuman Chalisa

navratri food menu : नवरात्रि मेन्यू में शामिल करें साबूदाना खिचड़ी, नोट करें रेसिपी

लोकप्रिय व्रत व्यंजन : साबूदाने की खिचड़ी कैसे बनाएं

WD Feature Desk
शुक्रवार, 5 अप्रैल 2024 (16:06 IST)
Sabudana Khichdi Recipe
 
HIGHLIGHTS
 
• नवरात्रि व्रत में बनाया जाता है यह खास व्यंजन।
• कैसे बनाएं साबूदाने की खिचड़ी।
• नवरात्रि स्पेशल फूड कैसे तैयार करें।
 
Sabudana khichadi : नवरात्रि का पर्व नजदीक आ गया है। यदि आप भी नवरात्रि के नौ दिनों में उपवास रखना चाह‍ते है, तो यहां आपके लिए पेश हैं एक खास रेसिपी बनाने की आसान विधि। आप भी इसे अपने नवरात्रि फूड मेन्यू में शामिल करें और घर पर ही बनाएं टेस्टी साबूदाना खिचड़ी। 
 
तो आइए जानते हैं यहां, इसे बनाने की विधि क्या है? 
 
टेस्टी साबूदाना खिचड़ी 
 
सामग्री : 250 ग्राम साबूदाना, 1/2 कटोरी मूंगफली के पिसे दाने, 1 बड़ा आलू, 1/2 चम्मच जीरा, 4-5 पत्ता मीठा नीम, काली मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच, हरी मिर्च 2-3 बारीक कटी हुई, एक छोटा चम्मच शकर, सेंधा नमक स्वादानुसार, नीबू, बारीक कटा हरा धनिया एवं फलाहारी मिक्चर।
 
विधि : विधि : उपवास के दौरान खिचड़ी में आलू डालने से उसका स्वाद तो बढ़ जाता है। अत: साबूदाने की खिचड़ी बनाने से 3-4 घंटे पूर्व साबूदाने को भिगो कर रख दें। आलू को छीलकर टुकड़े कर लें। एक कढ़ाई में घी गरम करके उसमें जीरा, मीठा नीम व हरी मिर्च का छौक लगाएं। तत्पश्चात आलू डाल दें और धीमी आंच पर पकने दें। 
 
अधपके होने पर साबूदाने और मूंगफली के दाने डाल दें और धीमी आंच पर पकाएं। थोड़ी देर बाद नमक, काली मिर्च एवं शकर डालें एवं अच्छी तरह मिक्स कर लें। लीजिए तैयार है लाजवाब साबूदाना खिचड़ी। अब इसे हरा धनिया से सजाएं और फलाहारी मिक्चर और नीबू के साथ सर्व करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Trip To London: पाउंड को रुपए में गिनेंगे तो चाय भी नहीं पी सकेंगे

World Population Day 2026: विश्व जनसंख्या दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

सूखी जड़ों से लौटती हरियाली

Avatar Meher Baba: अवतार मेहेर बाबा कौन थे, कब और क्यों मनाया जाता है मौन पर्व?

Trip To London : लंदन में न सड़क पर धरने-प्रदर्शन, न चक्का जाम

अगला लेख