biodatamaker

नवरात्रि विशेष : फलाहार में बनाएं ऐसा लाजवाब मोरधन डोसा कि अंगुलियां चाटते रह जाएं..., पढ़ें 5 स्टेप्स

Webdunia
सामग्री : 
 
250 ग्राम समा के चावल (मोरधन), पाव कटोरी नारियल (कसा हुआ), 1 चम्मच कालीमिर्च पाउडर, 1 चम्मच सौंफ पाउडर, बारीक कटा हुआ धनिया, 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, 1 चम्मच तेल, सेंधा नमक स्वादानुसार, तेल (तलने के लिए)।
 
विधि : 
 
* फलाहार में मोरधन डोसा बनाने के लिए सबसे पहले मोरधन को साफ करें और धोकर थोड़ी देर (करीब आधा घंटा) पानी में गला दें।
 
* अब मिक्सी में पीस लें और घोल बनाएं। 
 
* तत्पश्चात कटी हरी मिर्च, सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर, हरा धनिया, सौंफ डालें और अच्छीतरह घोल बनाकर फेंट लें।
 
* अब तवा गरम करके एक छोटा चम्मच तेल डालें और एक बड़ा चम्मच घोल डालकर पूरे तवे पर फैलाएं। 
 
* जब डोसा दोनों तरफ से कुरकुरा हो जाए तब ऊपर से नारियल का बूरा बुरकाएं तथा गरमा-गरम मोरधन डोसा दही या हरी चटनी के साथ सर्व करें।

ALSO READ: उपवास के दिन घर में इस तरीके से बनाएं खास स्वादिष्ट पोटेटो हलवा
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

कांवड़ यात्रा : ‘बोल बम’ का सनातन संदेश

भारत की विभिन्नताओं में समाहित है अटूट अभिन्नता!

स्पेन में मोरक्को से घुसपैठ, यूरोपीय संघ में मचा हड़कंप

दादाजी की याद में पोती की पाती, पढ़कर आंखें भी नम होगी, उर्जा भी मिलेगी

क्यों मनाया जाता है विश्व आदिवासी दिवस? जानिए इतिहास और इसका महत्व

अगला लेख