Hanuman Chalisa

अगर आप हैवीवेट हैं तो घबराएं नहीं, ये फैशन टिप्स आपके लिए हैं...

Webdunia
ज्यादा वजन बढ़ जाने पर अक्सर युवतियां व महिलाओं का आत्मविश्‍वास डगमगाने लगता है। कई बार वे किसी पार्टी में जाने से इसलिए कतराती हैं, क्योंकि उन्हें समझ नहीं आता कि वे ऐसा क्या पहनें, जिसमें अच्छी लगें। प्लस साइज का शरीर होने से उन्हें लगता हैं कि उनके पास कपड़े पहनने के लिए ज्यादा विकल्‍प नहीं रहते, जो दूसरे दुबले-पतले शरीर वालों के पास होते हैं, लेकिन यकीन मानिए ऐसा कतई नहीं है कि हैवीवेट के साथ आप खुद को खूबसूरत नहीं दिखा सकतीं, आपको कपड़े खरीदते समय सिर्फ कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है।
 
आइए जानते हैं ऐसी ही काम की बातें, जिसे जानकर आप खुद को स्टाइलिश दिखा सकती हैं - 
 
1. ठीले कपड़े न पहनें : हैवीवेट होने पर कई महिलाएं अपनी साइज से भी बड़े व ढीले प्लस साइज कपड़े खरीद लेती हैं, क्योंकि आपको लगता है कि ऐसा करके आप अपनी चर्बी छुपा लेंगी, लेकिन आप यही गलती कर रही हैं। ढीले कपड़े आपको और भी बड़ा आकार का दिखाएंगे। आप हमेशा एकदम नाप व फिटिंग के ही कपड़े पहनें।
 
2. चुस्त कपड़े न पहनें : ढीले कपड़े न पहनें, लेकिन इसका यह मतलब भी नहीं कि आप अधिक चुस्त कपड़े पहन लें। आपकी ड्रेस ज्यादा चुस्त होगी तो आपका ध्यान बार-बार अपनी ड्रेस को खींच कर सही करने में ही लगा रहेगा और ऐसे में बेवजह ही आप लोगों को अपने उन चर्बी वाले हिस्सों पर ध्यान देने पर मजबूर कर देंगी, जो दरअसल आप छुपाना चाहती हैं।
 
3. छोटे टॉप न पहनें : यदि आप वेस्टर्न ड्रेसेस पहन रही हैं, तब टॉप ऐसा पहनें जो हिप को कवर करें यानि थोड़ा लंबा टॉप व कुर्ता ही पहनें। कमर तक वाले टॉप आपका आकार खूबसूरत नहीं दिखाएंगे।
 
4. डार्क कलर पहनें : ऊपर से नीचे तक एक ही गहरा रंग आपको थोड़ा पतला दिखाने में मदद करेगा।
 
5. बड़े प्रिंट से बचें : ऐसे कोई भी कपड़े जिन पर बड़े आकार के छाप व प्रिंट हो, उन्हें पहनने से बचें। ऐसे कपड़े आपको और बड़ा दिखाएंगे। आप अभी हैवीवेट हैं तो छोटी प्रिंट के कपड़े आपको दुबला दिखाने में मदद करेंगे।
 
6. डार्क कलर की जींस खरीदें : अगर जीन्स खरीदें तो भी डार्क कलर जींस लें। लाइट रंगों की जींस आपके पैरों को बड़ा व मोटा दिखाएंगी।
 
7. स्कीन टोन का ध्यान रखें : कपड़ों का रंग अगर आपके स्कीन टोन से मिलता-जुलता हो तब भी आप आकर्षक लगेंगी।
 
8. बॉडी शेपर खरीद लें : बॉडी शेपर ड्रेस के अंदर पहना जाता है। यह आपकी शरीर के कर्वस को शेप में दिखाता है और आपको सुव्यवस्थित लुक देता है। इसे खरीदते हुए ध्यान रखें कि यह ज्यादा चुस्त भी न हो, जिससे कि आपके शरीर पर निशान ही पड़ जाएं। इसे हमेशा बाहर जाते समय हर ड्रेस के साथ पहनें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Nautapa and Health: नौतपा और स्वास्थ्य: डॉक्टर की सलाह कब है जरूरी?

लोकतंत्री कॉकरोच

Veer Savarkar : स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के बारे में 10 खास बातें

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

अगला लेख