Hanuman Chalisa

जींस खरीदने से पहले यह जानना बहुत जरूरी है

Webdunia
जब जींस पहनने की शुरुआत हुई थी तब यह फैशन को ध्यान में रखते हुए नहीं हुई थी और न ही इसे फैशन के हिसाब से बनाया गया था। बल्कि अमेरिकी मजदूरों को ध्यान में रखते हुए इसे ऐसे परिधान के रूप में बनाया गया था जो रफ़ और टफ हो, ज्ल्दी गंदा न दिखे, जिसे मजदूर अपनी जेब के हिसाब से खरीद सकें और अपने काम करने के दौरान पहन सकें।
 
लेकिन आज जींस फैशन का प्रयाय बन गई है। आइए, जानते हैं कि आपको जींस खरीदते समय कौनसी बातों का ध्यान रखना चाहिए।
 
1. जींस खरीदते समय आप सबसे पहले जींस का लेबल जरूर देख लें। जींस में डेनिम यानी कॉटन की मात्रा पता कर लें। कई बार खिंचाव बढ़ाने के लिए डेनिम के साथ लाइक्रा भी मिला दिया जाता है। यदि आपकी जींस में डेनिम 90 से 100% नहीं होगा तो ऐसी जींस पहनने पर आरामदायक नहीं होगी।
 
2. आमतौर पर सस्ती और महंगी जींस में डेनिम की क्वॉलिटी और मात्रा का ही फर्क होता है। डेनिम की क्वॉलिटी और मात्रा अच्छी होगी तो जींस आरामदायक होगी और साथ ही महंगी भी हो सकती है।



3. आप अपनी बॉडी टाइप के हिसाब से जींस खरीदें।
 
4. यदि आपकी टांगें पतली हैं तो आप पर स्किनी जींस अच्छी लगेगी। ये जींस शरीर से बिलकुल चिपक जाती है और इससे आपका शेप अच्छा दिखता है, लेकिन ज्यादा पतली टांगें वालों पर यह बिलकुल अच्छी नहीं लगती।

 


 
 


5. सुडौल शरीर वालों पर आर्क-शेप्ड जींस या कर्व्ड जींस बेहतर रहती है। यह जींस स्ट्रेट-फ़िट के विपरीत होती है और उन लोगों पर जंचती है, जिनकी जांघें और पैर आमतौर पर मोटे होते हैं।
 
6. यदि आप ज्यादा लंबे हैं तब आप पर बूट-कट जींस या बेल बॉटम्स जंचती है। ये आपके कद को छोटा दिखाती है। छोटे कद के लोगों को इसे नहीं पहनना चाहिए, क्योंकि यह खासकर लंबे लोगों के लिए बनाई गई है, आप इसे पहनकर और भी छोटे दिखेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

World Drug Free Day 2026: विश्व नशा मुक्ति दिवस क्यों मनाना है जरूरी, जानें खास तथ्य

त्रेता से लेकर कलयुग तक कहानी चरण पादुका की

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

अगला लेख