Hanuman Chalisa

नवरात्रि की स्पेशल पोशाक, ऐसे बनाएं शरारा, प्लाजो और धोती के कॉम्बिनेशन

नम्रता जायसवाल
वह जमाना गया, जब गरबा करते हुए केवल घाघरा-चोली व लहंगे ही पहने जाते थे। इस नवरात्रि अब युवा हर नए ट्रेंड को अपना रहे हैं। वे अब ऐसी ड्रेस खरीदना पसंद कर रहे हैं, जो उन्हें आगे भी कई दूसरे अवसरों पर काम आ सके। इसलिए वे ड्रेसेस को मिक्स और मैच करके पहनने से भी नहीं कतरा रहे हैं। कुछ पहले के रखे कपड़े तो कुछ नए खरीदकर वे अपनी एक अलग ही पोशाक बनाकर पूरी क्रिएटिविटी इस नवरात्रि दिखाने को तैयार हैं।
 
तो इस बार यदि आपको अपना कोई नया लुक तैयार करना है, तो आपके पास 3 बेहतर विकल्प हैं जिन्हें कई तरह से मिक्स और मैच करके स्पेशल नवरात्रि लुक पाया जा सकता है। आप चाहे तो अलग-अलग कॉम्बिनेशन बनाकर इन्हें नवरात्रि के विभिन्न दिनों के लिए तैयारी कर सकते हैं। आइए, जानते हैं कुछ मिक्स और मैच करके बनाए जाने वाले लुक के बारे में- 
1. शरारा : इन दिनों शरारा चलन में है। आप शरारा को शॉर्ट कुर्ती व लॉन्ग कुर्ती के साथ पहन सकती हैं। ये सिंपल, सोबर से लेकर हैवी वर्क में मिल जाते हैं। जितना हैवी लुक आप रखना चाहती हैं, उसी अनुसार कुर्ती-शरारा और दुपट्टे का कॉम्बिनेशन बनाएं। दुपट्टे को अलग-अलग स्टाइल में डालने पर और विभिन्न तरह की ज्वेलरी के इस्तेमाल से आप लूक में वेरिएशन ला सकती हैं।
2. प्लाजो : प्लाजो को भी शॉर्ट व लॉन्ग कुर्ती के साथ पहना जा सकता है। इन्हें टॉप व क्रॉप टॉप के साथ भी पहना जा सकता है।
 
3. धोती : धोती को आप शॉर्ट कुर्ती, लॉन्ग कुर्ती व टॉप के साथ पहन सकती हैं। इस बार विभिन्न तरह की प्रिंट वाली धोती काफी ट्रेंड कर रही है।

ALSO READ: नवरात्रि 2018 में आकर्षक लुक चाहिए? तो पहनें 'लेयर्ड लहंगा'

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

बाल कविता: टप्पा टप्पा टुन टुन

Ganga Dussehra Bhog: गंगा दशहरा पर मैया को अर्पित करें ये विशेष भोग

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

अगला लेख