Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
शादियों का सीजन अब करीब है। ऐसे में अगर आप दुल्हन बनने वाली हैं तो आपकी तैयारियां जोर-शोर के साथ चल रही होंगी। खासतौर पर आपको अपने वेडिंग बैग में क्या-क्या रखना है, साड़ी का कलेक्शन कैसा होना चाहिए, ब्लाउज कैसे डिजाइन के होने चाहिए- ये सारी बातें अभी आपको व्यस्त रख रही होंगी। अगर आप चाहती हैं कि आप अपनी शादी के बाद भी साड़ी में बिलकुल परफेक्ट और खूबसूरत नजर आएं तो हम आपको यहां कुछ ऐसे ब्लाउज के लेटेस्ट डिजाइन के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप ट्राई करके अपना मनचाहा लुक पा सकती हैं। आइए जानते हैं....
गोल गला और सीक्वेंस वर्क अधिकतर महिलाओं की पसंद रहती है। इसे काफी महिलाएं ट्राई करना पसंद करती हैं। इसमें आपको एक बेहद ही खूबसूरत लुक मिलेगा। अगर आप दुल्हनिया बनने वाली हैं तो इस डिजाइन को जरूर ट्राई करें।
ब्रालेट ब्लाउज का फैशन महिलाओं को बहुत आकर्षित करता है और इस वक्त इस डिजाइन के ब्लाउज काफी पसंद किए जा रहे हैं। आपको कई ब्रालेट ब्लाउज डिजाइन देखने को मिल जाएंगी।
गोल्डन डोरी वर्क ब्लाउज नई दुल्हन पर खूब जमता है। आपको गोल्डन डोरी वर्क वाले ब्लाउज को जरूर ट्राई करना चाहिए। गोल्डन ब्लाउज को आप किसी सिम्पल-सोबर साड़ी के साथ कल्ब करके खुद को पार्टी लुक भी दे सकती हैं।
आपके पास एक स्लीवलेस ब्लाउज जरूर होना चाहिए, क्योंकि एक सही फिटिंग वाला स्लीवलेस ब्लाउज आपको स्टाइलिश व ग्लैमरस लुक देता है इसलिए इन्हें ट्राई करना बिलकुल न भूलें।