करवा चौथ पर खास अंदाज में लगाएं सिंदूर, दिखेंगी सुंदर

Webdunia
गुरुवार, 13 अक्टूबर को करवा चौथ हैं, और इस दिन महिलाएं वाकई रोजाना के अपेक्षा अधिक खूबसूरत लगती हैं। अपने पति के लिए सुहागिन दिनभर कठोर तप कर निर्जला व्रत रखती है। और शाम को चंद्रमा की पूजा करने के बाद अपना व्रत खोलती है। इस दिन सुहागिनें संपूर्ण 16 श्रृंगार करती हैं। 
 
फैशन के दौर में बहुत सारी प्रचलित चीजों में बदलाव आने लगा है। बात की जाए सिंदूर की तो वह अब अलग-अलग तरह से लगाया जाता है, जिसमें महिलाएं और अधिक सुंदर लगती है। 
 
तो आइए जानते हैं इस करवा चौथ पर कैसे अलग-अलग तरह से सिंदूर लगाकर अपनी सुंदरता को और अधिक निखार सकती हैं-
 
1. छोटी-सी बिंदी- अगर आप इंडो वेस्टर्न ड्रेस पहन रही है तो सिंदूर की छोटी-सी टिकी ही लगाएं। जो बहुत ज्‍यादा तामझाम नहीं लगते हुए सिंपल और सुंदर लगेगा।
 
2. त्रिकोण और लंबा सिंदूर- अगर आप फैशनेबल लुक रखना चाहती है तो त्रिकोण सिंदूर परफेक्‍ट है। इसके साथ आप छोटी-सी बारीक स्टोन की टिकी या ग्लिटर से बिंदी भी लगा सकती है जो आपको फेब लुक देंगी। और तरीके देखे जाएं तो बिंदी थोड़ी लंबी रखें जिससे सिंदुर और बिंदु के बीच थोड़ा-सा गैप ही रहे। कोशिश करें करवा चौथ के दिन चटक लाल रंग का ही इस्तेमाल करें। 
 
 
3. भरें पूरी मांग- अगर आप जुड़ा बना रहे हैं और बीच में से भाग करके बनाया है तो पूरी मांग भरें। वह खूब जचेगा। बेहतर होगा लाल रंग का सिंदूर ही लगाएं। अक्सर महिलाएं नारंगी रंग का सिंदूर भी लगाती है।
 
4. सिंदूर पाउडर- देखा जाएं तो आजकल महिलाएं स्टिक का प्रयोग अधिक करती है। लेकिन सिंदूर पाउडर भी अलग ही लगता है। चटक लाल रंग का सिंदूर लगाने पर खूबसूरत लगता है, और एकदम फ्रेश लुक देता है। 
 
 
5. हेयर स्टाइल के अनुसार सिंदूर- अगर आप अपने पूरे बालों को ऊपर करके पफी हेयर स्टाइल बनाई है तो बहुत ज्यादा मांग नहीं भरें। सिर्फ इतना की आपके बालों पर नहीं लगें। इससे बाल खराब दिखते हैं। वहीं साइड पार्टिशन करके बालों को खुला रखा है तो थोड़ी-सी मांग भरें।

karwa chauth n sindoor 
 

ALSO READ: Karwa Chauth Mehndi Design 2022 : करवा चौथ पर मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन

ALSO READ: करवा चौथ : 5 फटाफट Hair Style जो आपको देंगे परफेक्ट लुक

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इन 4 चीजों को जरूर करें अपनी डाइट में फॉलो

प्रेगनेंट महिलाओं के लिए गजब हैं शकरकंद के फायदे, ऐसे करें डाइट में शामिल

भारत की Coral Woman उमा मणि, मूंगा चट्टानों के संरक्षण के लिए दादी बनने की उम्र में सीखी डाइविंग

ज्यादा नमक खाने से सेहत को होती हैं ये 7 समस्याएं, शरीर में दिखते हैं ये संकेत

क्या गुस्सा करने से बढ़ जाता है Heart Attack का खतरा? जानिए कैसे रहें शांत

सभी देखें

नवीनतम

क्या वजाइनल हेल्थ के लिए नुकसानदायक है मसालेदार खाना?

श (Sh) अक्षर से ढूंढ रहे हैंa अपनी लाड़ली के लिए नाम

लोटपोट हो जाएंगे यह चुटकुला पढ़कर: प्रेमिका का जवाब सुनकर प्रेमी पहुंचा ICU में

शरीर में इसलिए मारता है लकवा! कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानें बचाव

अगला लेख
More