Hanuman Chalisa

Fashion Tips : दुपट्टे के अलग-अलग पैटर्न के साथ पाएं बेहतरीन लुक

Webdunia
चुनरी, दुपट्टा या फिर ओढ़नी महिलाओं के लिए बहुत खास होती है। 'चुनरी संभाल गोरी, उड़ी चली जाए रे...' यह गीत तो आपने खूब सुना ही होगा। इसे संभालने का अपना ही अलग अंदाज होता है। लेकिन यदि इसे अलग-अलग पैटर्न के साथ पहना जाए, साथ ही इसके सही कॉम्बिनेशन पर ध्यान दिया जाए तो आपके लुक में चार चांद लग जाते हैं। जी हां, यदि आप भी चाहती हैं कि सामान्य चुनरी की बजाय कुछ नए पैटर्न की चुनरी के साथ बदलाव करना तो आप इस लेख में इसे जान सकती हैं।
 
तो हम यहां आपको कुछ बेहतरीन आकर्षक कॉम्बिनेशन चुनरी पैटर्न के बारे में बता रहे हैं जिसे अपनाकर आप पा सकती हैं एक परफेक्ट स्टाइलिश लुक। आइए जानते हैं-
 
आपने रफ्फल स्टाइल की साड़ी ट्राय तो जरूर की होगी। अब बारी है रफ्फल दुपट्टा ट्राय करने की। आप प्लेन सूट के साथ रफ्फल स्टाइल दुपट्टा ट्राय कर सकती हैं।
 
ओढ़नी की बात हो और बंधेज ओढ़नी की बात न की जाए तो ऐसा भला हो सकता है? गुलाबी बंधेज ओढ़नी आपको बहुत खूबसूरत लुक देने में मदद करती है, इसके साथ ही आप लाइट कलर का कुर्ता ट्राय कर सकती हैं।
 
प्लेन ब्लैक दुपट्टे में गोल्डन कलर का काम दिखने में बहुत शानदार लगता है। आप इस दुपट्टे को प्लेन ब्लैक कुर्ते के साथ केरी कर सकती हैं।
 
सिंपल प्लेन चुनरी को लेकर आप इसमें डोरी को अटैच करवा सकती हैं। यह पैटर्न आपको एक अलग ही लुक देगा। इस दुपट्टे को आप कुर्ते और जीन्स व सिंपल सूट के साथ भी केरी कर सकती हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer health tips: लू और डिहाइड्रेशन से बचाने वाले 10 घरेलू पेय और हेल्थ टिप्स

Jhalmuri recipe: घर पर 5 मिनट में बन जाएगी बंगाल की फेमस PM MODI वाली झालमुड़ी, फटाफट नोट करें रेसिपी

Morning Routine: सुबह उठते ही सबसे पहले करें ये 1 काम, दिनभर रहेंगे ऊर्जा से भरपूर

Sattu Recipes: गर्मी में सेहत को लाभ देगी सत्तू की 5 बेहतरीन रेसिपीज

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

सभी देखें

नवीनतम

लापरवाह सिस्‍टम की सड़ांध में डूबी मां की मौत को बलिदान नहीं कहना चाहिए, उसकी मौत का प्रतिशोध लेना चाहिए

World Laughter Day 2026: विश्व हास्य दिवस, हंसी के जादू से जीवन में भरें खुशियां

बाल गीत: हमको पैदल चलना है

'वंडर ऑफ द सीज' पर MMNA सखी रीयूनियन 2026 का भव्य आयोजन

World Press Freedom Day: विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 2026: सिर्फ पत्रकारिता नहीं, यह आपकी 'आवाज' का उत्सव है!

अगला लेख