suvichar

बारिश में कैसा हो आपका ड्रेसिंग सेंस, ये रहे 7 टिप्स

Webdunia
कपड़ों का चुनाव व्यक्तित्व का अहम हिस्सा है, जिसका चयन आयोजन, समारोह, स्थान या फिर मौसम के अनुसार किया जाता है। जैसे गर्मियों में हम मोटे या गर्मी पैदा करने वाले कपड़ों को पहनने से बचते हैं वहीं ठंड में मोटे कपड़े पहनते हैं, और महीन व पतले कपड़ों से परहेज करते हैं, ताकि ठंड हमारे शरीर को प्रभावित न कर सके। उसी प्रकार बरसात के दिनों में भी कपड़ों का चयन सावधानी से करना चाहिए -
 
1 कॉटन है बेहतर - बारिश के दिनों में कॉटन यानि सूती कपड़े पहन सकते हैं। बारिश के दिनों में मौसम में नमी बहुत होती है, और सूती कपड़े नमी को सोखने का काम करते हैं। ऐसे में आप हल्की फुल्की बारिश में भीग भी गए, तो गीलेपन के कारण होने वाली परेशानी या चिड़चिड़ाहट नहीं होगी। लेकिन भीगने के बाद ये असानी से नहीं सूखते, इस बात का ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें :  किन 5 दर्द में करें कौन सी सिकाई
 
2 नाइलॉन फेब्रिक आजमाएं - भीगते मौसम में नाइलॉन फेब्रिक काफी आरामदायक साबित हो सकता है। यह कपड़ा पानी को टिकने नहीं देता और गर्मी पैदा करता है। इस कपड़े की भी यह खासियत है, कि‍ यह बहुत जल्दी सूखता है, इसीलिए बारिश में आप इसे पहनने के बारे में सोच सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि ये कपड़े एकदम फिट न हों।
 
3 स्किन टाइट से बचें - इस मौसम में बहुत टाइट या स्किन फिटिंग के कपड़े पहनने से बचें, क्योंकि ये नमी लगने पर तुरंत पारदर्शी होते हैं। ऐसे में आपका शरीर या अंतर्वस्त्र भी दिखाई दे सकते हैं, और सर्दी लगने का खतरा भी होता है।

यह भी पढ़ें : पैरों की बदबू से बचना चाहते हैं, तो अपनाएं 5 उपाय
 
4 जार्जेट या शिफॉन -  इन कपड़ों का एक सकारात्मक पक्ष यह है, कि ये कपड़े भीगने के बाद गर्मी या हवा में जल्दी और आसानी से सूख भी जाते हैं। इन कपड़ों में जरा भी नमी लगी या फिर भीग गए तो ये पारदर्शी हो सकते हैं, और आप गीलेपन से परेशान होंगे सो अलग। इसीलिए सोच समझ कर इस तरह के कपड़ों का चयन करें। 
 
5 स्कार्फ रखें पास - बारिश के दिनों में आप जो भी कपड़े पहनते हैं, उसके साथ एक मैचिंग या कलरफल स्कार्फ या दुपट्टा जरूर साथ रखें, ताकि प्राथमिक तौर बाल, कान, उपरी वस्त्र की रक्षा कर सकें। कपड़ों के भीग कर पारदर्शी हो जाने पर यह स्कार्फ आपका सहयोग करेगा।

यह भी पढ़ें :  बारिश का पानी बढ़ाएगा खूबसूरती, जानें 5 बेतरीन टिप्स
 
6 चटख रंगों का चुनाव -  अन्‍य मौसम में भले ही चटक रंग बिल्‍कुल न भाते हों, लेकिन बारिश के मौसम में ये खूब पसंद किए जाते हैं। आप रेट, पिंक, लेमन येलो, लाइट ग्रीन, मजेंटा और अन्य ब्राइट कलर्स चुन सकते हैं।
 
7 फ्लोरल प्रिंट चुनें - बारिश के मौसम में फ्लोरल प्रिंट काफी पसंद किए जाते हैं। क्‍योंकि बारिश हरियाली और बहार का मौसम होता है। ऐसे में रंगीन अंदाज हर किसी को भाता है। 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: जानिए इतिहास और इसका महत्व

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: जानें भारत की आजादी का इतिहास और महत्व

तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया त्रिपक्षीय सैन्य समझौता

नई स्टडी: एंथोसायनिन से घट सकता है हृदय रोग और डायबिटीज का खतरा, जानिए कैसे

अगला लेख