Diwali Fashion Tips : पुरानी ड्रेसेस के साथ एक्सपेरिमेंट करके पाएं एक बेहतरीन लुक

Webdunia
दिवाली की बहुत जोरों-शोरों के साथ तैयारी होती है। दिवाली के दिन क्या पहनें, ये सवाल बहुत से लोगों के मन में आता है जिसके लिए पहले से ही तैयारियां और शॉपिंग में जाना भी शुरू कर देते हैं। लेकिन कोरोना काल की वजह से यदि आप भीड़भाड़ वाली जगह जाने से बचना चाहते हैं और अपनी शॉपिंग नहीं कर पा रहे हैं तो फिक्र करने की जरूरत नहीं है। हम आपको कुछ ऐसे फैशन टिप्स बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने वार्डरोब में रखी पुरानी ड्रेसेस के साथ थोड़ा-सा एक्सपेरिमेंट करके दिवाली का एक बेहतरीन फ्यूजन लुक क्रिएट कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आपके काम की टिप्स।
 
अगर आपके पास सिल्क या नेट की साड़ी रखी हुई है तो आप मार्केट से एक ट्रेंडी-सा बेल्ट खरीद सकती हैं या आपके पास अगर मोतियों की माला रखी हैं तो आप इसे भी बेल्ट जैसे साड़ी के बीच में बांध सकती हैं। इसके साथ अपने बालों को आप स्ट्रेट करके रख सकती हैं और एक खूबसूरत-सा हैवी झुमका पहन सकती हैं। ये आपको एक बेहतरीन लुक देगा।
 
अगर आपके पास कोई पार्टीवेयर पहले से कोई कुर्ता रखा हुआ है तो आप इसके साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं तो आप इसे किसी लॉन्ग स्कर्ट के साथ पहन सकती हैं। यह भी आपको दिवाली के हिसाब से एक बेहतरीन लुक देगा।
 
प्लाजो आजकल अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बनी हुआ है। अगर आपके पास कोई सिल्क या सेमी गिल्टर शर्ट है तो आप इसे किसी प्लाजो के साथ टीमअप करके पहन सकती हैं। ये आपको स्टाइलिश लुक देगा।
 
आजकल आपने अधिकतर बॉलीवुड डीवा को रफल टॉप के साथ साड़ी कैरी करते हुए देखा ही होगा। यह लुक आप भी रिक्रिएट कर सकती हैं। आप रफल टॉप के साथ साड़ी कैरी कर सकती हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

इन्फ्लेमेशन बढ़ने पर शरीर में नजर आते हैं ये लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

आपको डायबिटीज नहीं है लेकिन बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल?, जानिए कारण, लक्षण और बचाव

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर जानिए उनके जीवन की रोचक बातें

भोलेनाथ के हैं भक्त तो अपने बेटे का नामकरण करें महादेव के इन सुन्दर नामों पर, सदा मिलेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद

क्यों फ्लाइट से ऑफिस जाती है ये महिला, रोज 600 किमी सफर तय कर बनीं वर्क और लाइफ बैलेंस की अनोखी मिसाल

सभी देखें

नवीनतम

छत्रपति शिवाजी महाराज के 5 महत्वपूर्ण कार्य जो याद रखे जाते हैं आज भी

स्वामी चैतन्य महाप्रभु कौन थे, उनके जीवन की खास बातें जानकर हैरान रह जाएंगे

श्री रामकृष्ण परमहंस का असली नाम क्या है? जानिए उनके जीवन की 5 रोचक बातें

रामकृष्ण परमहंस जयंती, जानें उनका जीवन, उल्लेखनीय कार्य और प्रेरक विचार

शिवाजी महाराज पर रोचक निबंध

अगला लेख
More