Publish Date: Wed, 03 Nov 2021 (08:48 IST)
Updated Date: Tue, 07 Nov 2023 (13:16 IST)
दिवाली के पांच दिनी उत्सव में आखिरी दिन भाई-बहन के लिए खास होता है। क्योंकि आखिरी दिन होता है भाईदूज का पर्व। इस दिन बहनें अपने भाई की आरती उतारकर उनकी पूजा करती है। उन्हें टीका लगाकर लंबी उम्र की प्रार्थना करती है। इसके बाद भोजन कराती है। वहीं भाई अपनी बहनों का खास उपहार देते हैं। राखी के बाद भाई-बहन के रिश्ते का यह दूसरा पर्व होता है। इस दिन भी बहनें अच्छे से सज संवर कर भाई को तिलक लगाती है। हालांकि यह त्योहार सदियों से मनाते आ रहे हैं और इसे भी पूरे ट्रेडिशनल अंदाज में ही मनाया जाता है, इसलिए यह और खास हो जाता है। भारतीय पारंपरिक त्योहार में मेहंदी का खास महत्व होता है। हर साल की तरह बहनें इस बार मेहंदी की नई डिजाइन सर्च कर रही है तो इस पोस्ट में वह देख सकती है। तो आइए जानते हैं भाईदूज 2023 पर 5 आसान और सुंदर मेहंदी की डिजाइन -
1.गोल चक्रा - यह डिजाइन जरूर कॉमन हो गया है लेकिन सबसे अधिक ट्रेंडिंग भी है। यह बहुत आसानी से बन जाता है और ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है। आप चाहे तो दोनों हाथों पर एक ही डिजाइन भी बनवा सकते हैं और अलग-अलग डिजाइन भी। लेकिन ध्यान रहे अगर एक हाथ पर गोल चक्रा बना रहे हैं तो दूसरे हाथ पर भी चक्रा ही बनाएं।
2. बेल डिजाइन - इन दिनों स्टाइलिश डिजाइन अधिक पसंद की जा रही है। वह सिर्फ कलाई से बनती है। एक जमाना था जब महिलाएं और लड़कियां कोहनी तक मेहंदी बनवाती थी। लेकिन अब कलाई तक ही मेहंदी बनवाना पसंद करती है। बेल डिजाइन भी एक या दो उंगली पर ही बाकी पर छोटी-छोटी डिजाइन।
3.उंगलियों पर डिजाइन - सिर्फ उंगलियों पर भी मेहंदी बनवा सकते हैं। वह भी बेहद खूबसूरत लगती है। आप चाहे तो पूरी उंगली या हाफ उंगली पर डिजाइन बनवा सकते हैं। इसके बाद नेल पॉलिश जरूर लगाएं। जिससे हाथ भी सुंदर दिखेंगे और भरे रहेंगे।
4. अरेबिक डिजाइन - अरेबिक डिजाइन आज भी ट्रेंड में हैं। लड़कियां इसे बनवाना पसंद करती है। अगर आपको काम की जल्दी है तो यह सबसे बेस्ट डिजाइन और आसान डिजाइन है। आप कलाई से भी इसे बनवा सकते हैं और यह खूबसूरत लगेगी।
5.सेमी भरवा डिजाइन - एक वक्त था जब पूरे भरवा हाथ बनवाए जाते थे लेकिन अब वो चलन खत्म सा हो गया है। जी हां, सेमी भरवा डिजाइन अधिक पसंद की जा रही है। महिलाएं भी पूर्ण भरवा डिजाइन अधिक पसंद नहीं करती है। अरेबिक डिजाइन के साथ इसे बनाया जा सकता है। यह खूबसूरत भी लगता है।