Hanuman Chalisa

केवल 10 मिनट में बन जाएगी ये सरल और सुंदर 5 मेहंदी डिजाइन

Webdunia
Henna Designs Mehndi
 
Mehndi Designs for Hands हाथों में मेहंदी लगाना महिलाओं को बहुत भाता है। यदि किसी भी खास त्योहार, पर्व पर आप मेहंदी लगाना चाहती हैं तो यह 5 तरह से सजी सुंदर और सरल डिजाइन आपको जरूर पसंद आएगी। इसे हाथों में लगवाने या बनवाने के बाद आपको अलग ही ताजगी महसूस होगी। कई महिलाओं को तो मेहंदी इतनी अधिक पसंद होती हैं कि वो मेहंदी लगाने के लिए अगर लंबे वक्‍त तक कोई मौका नहीं मिला तो यूं हीं मेहंदी लगवाकर खुश हो जाती है।

 
यहां जानें 5 खास डिजाइन-
 
 
1. अरेबिक मेहंदी- अरेबिक मेहंदी जहां बेल की तरह लगाई जाती है, वहीं इसे बनाना बहुत आसान होता है तथा इसे खुद से लगाने में भी ज्यादा परेशानी नहीं होती है। यह डिजाइन आज भी ट्रेंड में है और कई लोगों की पसंदीदा भी। सबसे सिंपल और लगाने में आसान यह डिजाइन, जब वक्‍त की कमी होती हो तो आप अरेबिक डिजाइन से अपने हाथों को रचा सकती है। 
 
2. डबल बेल डिजाइन मेहंदी- अपने हाथों में अरेबिक मेहंदी की सिंगल बेल की तरह ही आप इसे डबल बेल लगा सकती हैं, यह डिजाइन जहां हाथों को खूबसूरती बढ़ाएगी, वहीं देखने में आपके हाथ भी भरे-भरे नजर आएंगे। हाथ देखने में भी अधिक सुंदर लगेंगे तथा इस मेहंदी डिजाइन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे लगाने में बहुत ही कम समय लगता है, साथ ही यह दिखने में भी बहुत अच्‍छी लगती है। 
 
3. हथेली के बीचों-बीच गोल बूटे- अगर आपको गोलाकार अथवा हाथों के बीचों-बीच बूटे की मेहंदी पसंद हैं यह बहुत ही अच्छी बात है, क्योंकि इस तरह की मेहंदी ट्रेडिशनल अंदाज वाली होती है। इसे आप गोल, त्रिकोण या चौकोर डिजाइन में भी लगवा सकती हैं। सिर्फ आपकी हथेली जितना बड़ा गोल बूटा की यह डिजाइन काफी ट्रेंड में रहती है, जिसे युवतियां अधिक पसंद करती है। साथ ही यदि आपके पास व्यस्तता ज्यादा है तो आप इस प्रकार की डिजाइन बनवा सकती हैं, क्योंकि यह मेहंदी रचने के बाद बहुत सुंदर दिखाई देती है।

 
4. आधी हथेली वाली मेहंदी- कई महिलाओं अथवा युवतियों को अधिक ज्‍यादा मेहंदी भरे हाथ पसंद नहीं आते हैं। अगर आप भी कुछ इस तरह की सोच रख‍ती हैं तो आप आधी हथेली वाली मेहंदी की कोई भी डिजाइन पसंद कर सकती हैं। वर्तमान समय में आधी हथेली वाली मेहंदी डिजाइन काफी पसंद की जा रही हैं तथा यह फैशन के हिसाब से भी काफी ट्रेंड में है। आप लगाते समय सिर्फ इस बात का ध्यान रखें कि मेहंदी लगाने की शुरुआत सबसे छोटी उंगली के साइड से करें और आधी हथेली को डिजाइन से भरते हुए अंगूठे पर लाकर डिजाइन खत्म कर दें। 
 
5. झालर मेहंदी- जिन महिलाओं को बहुत बड़ी मेहंदी डिजाइन्स पसंद नहीं है। वे इस प्रकार की सिंपल और यूनिक डिजाइन वाली मेहंदी पसंद करती हैं। इस डिजाइन में पूरे हाथों पर मेहंदी न लगाते हुए साइड से लगाकर हाथों को सजाया जाता है तथा अंगूठे, बाजू वाली अंगुली अथवा रिंग फिंगर और सबसे छोटी वाली अंगुली पर डिजाइन बनाकर हाथ को कवर किया जाता है। झालर मेहंदी डिजाइन हाथों पर बहुत अच्छी लगती है, इसीलिए ज्यादातर महिलाओं की ये पसंदीदा डिजाइन भी होती है।

Henna Mehndi Designs

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में बेहतरीन स्वादिष्‍ट आम रस कैसे बनाएं, पढ़ें स्टेप बाय स्टेप विधि और खास कुकिंग टिप्स

B. R. Ambedkar Essay: बाबासाहेब अंबेडकर पर हिन्दी में आदर्श निबंध

मधुमेह रोगियों को नारियल पानी कब पीना चाहिए?

तपती गर्मी से राहत देगा आम का पन्ना, नोट करें विधि

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

सभी देखें

नवीनतम

Guru Arjun Dev Ji: गुरु अर्जन देव जी का इतिहास क्या है?

लाइन…हमारी महान परंपरा है, यह अनुशासन और धैर्य सिखाती है

South Direction Home Vastu Tips: घर की दक्षिण दिशा को इन 5 तरीकों से अशुभता से बचाएं

Summer health tips: लू और डिहाइड्रेशन से बचाने वाले 10 घरेलू पेय और हेल्थ टिप्स

बिना दूध, बिना क्रीम: सिर्फ 2 चीजों से घर पर बनाएं बाजार जैसी 'मैंगो डॉली' आइसक्रीम

अगला लेख