Red Fort Violence: 50,000 का इनामी इकबाल सिंह 7 दिन की पुलिस हिरासत में

Webdunia
बुधवार, 10 फ़रवरी 2021 (22:18 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने गणतंत्र दिवस पर 3 नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान लालकिले पर हुई हिंसा के मामले में पंजाब से गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति को बुधवार को 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
 
दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने इकबाल सिंह को होशियारपुर से गिरफ्तार किया और आज उसे दिल्ली लेकर आई। इकबाल पर 50,000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
 
उसे मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट पूर्वा मेहरा के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने अदालत से आग्रह किया कि घटना को लेकर सामने आए कई वीडियो की जांच करने और अन्य आरोपी व्यक्तियों की पहचान करने में मदद के लिए उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने की आवश्यकता है, जिसके बाद अदालत ने यह मंजूरी दे दी।
ALSO READ: चक्काजाम के बाद अब 18 फरवरी को रेल रोकेंगे किसान, मशाल जुलूस का भी किया ऐलान, जानें क्या है तैयारी
पुलिस ने 10 दिनों के लिए उसकी हिरासत की मांग करते हुए कहा कि सिंह कथित रूप से हिंसा के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक है और यह पता लगाने की आवश्यकता है कि उसके पैसे कहां से आ रहे हैं। जांच अधिकारी ने कहा कि इस मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किए गए अभिनेता-कार्यकर्ता दीप सिद्धू से सिंह के कथित संबंध का पता लगाने की जरूरत है। पुलिस ने आरोप लगाया कि हिंसा को सुनियोजित ढंग से अंजाम दिया गया था।
 
पुलिस ने कहा कि सैंकड़ों वीडियो हैं। हमें इन सबके साथ उसकी संलिप्तता का पता लगाने की जरूरत है। हमें यह पता लगाने की जरूरत है कि कौन लोग हैं जो उसके साथ आए थे और वे किससे जुड़े हैं। वह हिंसा को भड़काने वाले मुख्य लोगों में से एक था। यह एक साजिश थी। जांच अधिकारी ने आरोप लगाया कि सिंह ने एक समाचार चैनल पर एक घंटे से अधिक समय तक लाइव वीडियो किया जिसमें उसे भीड़ को हिंसा के लिए उकसाते हुए देखा जा सकता है।
ALSO READ: इस बजट से प्रधानमंत्री ने 'ना जवान, ना किसान' का नारा दिया : कांग्रेस
उन्होंने कहा कि हमें पंजाब जाकर उस समाचार चैनल की छानबीन करने की जरूरत है। हमें यह पता लगाने की जरूरत है कि उसकी फंडिंग कहां से आ रही है। हालांकि सिंह ने दावा किया कि वह हिंसा करने के लिए लालकिले नहीं गया था और उसने उस दौरान जो कुछ भी कहा या किया वह तात्कालिक क्षण का असर था।
 
गौरतलब है कि 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान हजारों किसानों की पुलिस के साथ झड़प हो गई थी। हिंसा में 500 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए थे और एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

शपथ लेने से पहले रेखा गुप्ता का वादा, 8 मार्च को महिलाओं के खाते में आएंगे 2500

LIVE: रामलीला मैदान में आज CM पद की शपथ लेंगी रेखा गुप्ता, मंत्रियों संग करेंगी यमुना दर्शन

अमेरिका में 2 छोटे विमानों में टक्कर होने से 2 व्यक्तियों की मौत

रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में क्यों शामिल नहीं होंगे योगी आदित्यनाथ?

Weather Update: IMD का अलर्ट, 15 राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना, दिल्ली में तापमान गिरा

अगला लेख
More