ट्रैक्टर परेड हिंसा : जांच के लिए दीप सिद्धू को लालकिला लेकर गई पुलिस

Webdunia
शनिवार, 13 फ़रवरी 2021 (17:59 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा, गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुए हिंसा एवं अराजकता संबंधी घटनाक्रम की जांच के सिलसिले में अभिनेता-कार्यकर्ता दीप सिद्धू और एक अन्य आरोपी इकबाल सिंह को लालकिला लेकर गई।

पुलिस के अनुसार, 26 जनवरी को लालकिले में हुई हिंसा और अराजकता के पीछे मुख्य रूप से सिद्धू का हाथ था। उसे दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के दल ने सोमवार की रात को हरियाणा में करनाल बायपास के पास से गिरफ्तार किया था। सिद्धू को शहर की एक अदालत ने मंगलवार को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिद्धू और मामले में गिरफ्तार एक अन्य आरोपी इकबाल सिंह को अपराध शाखा की टीम लालकिला लेकर गई, ताकि गणतंत्र दिवस पर वहां हुई हिंसा और अराजकता संबंधी घटनाक्रम को समझा जा सके।

अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा की टीम घटनास्थल की जांच करेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि प्रदर्शनकारी किस मार्ग से वहां पहुंचे और लालकिले पर क्या घटनाक्रम हुआ था। इकबाल सिंह की गिरफ्तारी पर 50,000 रुपए का इनाम घोषित था। उसे मंगलवार की रात को पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार किया गया था।

दिल्ली पुलिस ने सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह के बारे में सूचना देने वालों को भी एक लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की थी जिन्होंने लालकिले पर झंडे फहराए या उस कृत्य में संलिप्त थे।

प्रदर्शनकारियों को भड़काने के लिए बूटा सिंह, सुखदेव सिंह, जजबीर सिंह और इकबाल सिंह पर 50,000- 50,000 रुपए नकद इनाम की घोषणा की गई। इनमें से सिद्धू, इकबाल सिंह और सुखदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ALSO READ: Farmer Protest : राजस्थान में चारपाइयों और मोढ़ों पर हुई कांग्रेस की 'किसान महापंचायत'
पुलिस ने कहा कि अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापे मारे जा रहे हैं। केंद्र के नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा हो गई थी और प्रदर्शनकारियों ने लालकिले की प्राचीर पर धार्मिक झंडा फहराया था। हिंसा में 500 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए थे और एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी।
(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के बाद Pakistan ने दी थी न्यूक्लियर अटैक की धमकी, पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी में क्या बोले Vikram Misri, शशि थरूर का भी आया बयान

भारत कोई धर्मशाला नहीं, 140 करोड़ लोगों के साथ पहले से ही संघर्ष कर रहा है, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Manipur Violence : नृशंस हत्या और लूटपाट में शामिल उग्रवादी केरल से गिरफ्तार, एनआईए कोर्ट ने भेजा ट्रांजिट रिमांड पर

ISI एजेंट से अंतरंग संबंध, पाकिस्तान में पार्टी, क्या हवाला में भी शामिल थी गद्दार Jyoti Malhotra, लैपटॉप और मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे

संभल जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को तगड़ा झटका

सभी देखें

नवीनतम

मंत्री विजय शाह केस में SIT का गठन, ये 3 IPS करेंगे मामले की जांच

क्या रुकेगा रूस-यूक्रेन युद्ध, जेलेंस्की के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने 2 घंटे तक फोन पर पुतिन से की बात, थम जाएगा युद्ध?

Pakistani Spy Arrest : देश से गद्दारी कर पाकिस्तान के लिए कर रहे थे जासूसी, पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश से 12 लोगों की गिरफ्तारी

लोकमाता देवी अहिल्या हैं नारी सशक्तीकरण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सुशासन की मिसाल : मोहन यादव

Weather Update : बेंगलुरु में रातभर हुई भारी बारिश, जलभराव से यातायात बाधित, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

अगला लेख