गणतंत्र दिवस हिंसा : लालकिले की गुंबद पर चढ़ने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

Webdunia
सोमवार, 22 फ़रवरी 2021 (21:58 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के दौरान लालकिले के गुंबद पर चढ़ने वाले 29 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। जसप्रीत सिंह नाम का यह शख्स पिछले मंगलवार को गिरफ्तार मनिंदर सिंह का सहयोगी है। मनिंदर पर इस ऐतिहासिक स्मारक पर प्रदर्शनकारियों को प्रेरित और आक्रोशित करने के लिए तलवार लहराने का आरोप है।

उत्तर पश्चिम दिल्ली के स्वरूप नगर में रहने वाले जसप्रीत सिंह को अपराध शाखा के दल ने शनिवार को गिरफ्तार किया था। केंद्र के तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने की मांग को लेकर 26 जनवरी को किसान संघों द्वारा आयोजित ट्रैक्टर परेड के दौरान हजारों प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए थे।

कई प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर चलाते हुए लालकिले तक पहुंच गए थे और स्मारक में घुस गए। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने लालकिले के ध्वज स्तंभ पर एक धार्मिक झंडा भी फहराया था। एक अधिकारी ने कहा, जसप्रीत सिंह वह शख्स है जो आरोपी मनिंदर सिंह के पीछे खड़ा था और लालकिले की प्राचीर के दोनों तरफ स्थित गुंबदों में से एक पर चढ़ा था। उन्होंने कहा कि एक तस्वीर में वह लालकिले पर आक्रामक मुद्रा में भी नजर आ रहा है।

पुलिस के मुताबिक मनिंदर सिंह (30) ने पड़ोस में रहने वाले छह लोगों को सिंघू बॉर्डर से मुकरबा चौक की तरफ आने वाली ट्रैक्टर परेड में आने के लिए प्रेरित किया था। पुलिस ने कहा कि जसप्रीत सिंह एक सहयोगी था और उसकी पहचान तस्वीरों और वीडियो से हुई जिसमें वह मनिंदर सिंह के पीछे खड़ा नजर आ रहा था।

पुलिस ने बताया कि कार के एसी मेकैनिक के तौर पर काम करने वाले मनिंदर सिंह को पिछले हफ्ते उत्तर पश्चिम दिल्ली के पीतमपुरा से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक मनिंदर सिंह को एक वीडियो में लालकिले पर दो तलवारें लहराते हुए देखा गया जिसका मकसद हिंसक राष्ट्र विरोधी तत्वों को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर बर्बर हमले के लिए प्रेरित और उद्वेलित करना था।

पुलिस ने कहा था कि मनिंदर सिंह विभिन्न समूहों के भड़काऊ फेसबुक पोस्ट देखने के बाद कट्टरपंथ की तरफ झुका। पुलिस के मुताबिक वह अक्सर सिंघू बॉर्डर जाता था और वहां नेताओं द्वारा दिए जाने वाले भाषणों से बेहद प्रेरित था।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के बाद Pakistan ने दी थी न्यूक्लियर अटैक की धमकी, पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी में क्या बोले Vikram Misri, शशि थरूर का भी आया बयान

भारत कोई धर्मशाला नहीं, 140 करोड़ लोगों के साथ पहले से ही संघर्ष कर रहा है, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Manipur Violence : नृशंस हत्या और लूटपाट में शामिल उग्रवादी केरल से गिरफ्तार, एनआईए कोर्ट ने भेजा ट्रांजिट रिमांड पर

ISI एजेंट से अंतरंग संबंध, पाकिस्तान में पार्टी, क्या हवाला में भी शामिल थी गद्दार Jyoti Malhotra, लैपटॉप और मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे

संभल जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को तगड़ा झटका

सभी देखें

नवीनतम

मंत्री विजय शाह केस में SIT का गठन, ये 3 IPS करेंगे मामले की जांच

क्या रुकेगा रूस-यूक्रेन युद्ध, जेलेंस्की के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने 2 घंटे तक फोन पर पुतिन से की बात, थम जाएगा युद्ध?

Pakistani Spy Arrest : देश से गद्दारी कर पाकिस्तान के लिए कर रहे थे जासूसी, पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश से 12 लोगों की गिरफ्तारी

लोकमाता देवी अहिल्या हैं नारी सशक्तीकरण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सुशासन की मिसाल : मोहन यादव

Weather Update : बेंगलुरु में रातभर हुई भारी बारिश, जलभराव से यातायात बाधित, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

अगला लेख