Farmer Protest : 5 जून को 'संपूर्ण क्रांति दिवस' मनाएंगे किसान, कृषि कानूनों की जलाएंगे प्रतियां...

Webdunia
रविवार, 30 मई 2021 (00:52 IST)
नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चो ने शनिवार को कहा कि किसान 5 जून को भाजपा सांसदों और विधायकों के कार्यालयों के सामने कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर 'संपूर्ण क्रांति दिवस' मनाएंगे। पिछले साल इसी दिन अध्यादेश लागू किए गए थे। अध्यादेश लागू होने के बाद पिछले साल सितंबर में संसद में तीनों कानून पारित किए गए और बाद में राष्ट्रपति ने इस पर मंजूरी दे दी।

केंद्र के तीनों कानूनों को वापस लिए जाने और अपनी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी की मांग को लेकर हजारों किसान पिछले साल नवंबर से ही दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। प्रदर्शन में शामिल 40 से ज्यादा किसान संगठनों का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि पांच जून 1974 को जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति की घोषणा की थी और तत्कालीन केंद्र सरकार के खिलाफ जन आंदोलन शुरू किया था।
ALSO READ: राहुल गांधी बोले- PM मोदी की झूठी छवि के लिए मंत्री कुछ भी बोलने को मजबूर
पिछले साल सरकार ने पांच जून को ही अध्यादेश के तौर पर किसान विरोधी कानूनों को प्रस्तुत किया था। किसान संगठन ने कहा, संयुक्त किसान मोर्चा ने पांच जून को देशभर में संपूर्ण क्रांति दिवस मनाने का फैसला किया है। हम नागरिकों से भाजपा सांसदों, विधायकों और प्रतिनिधियों के कार्यालयों के सामने तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां जलाने की अपील करते हैं। इसे जन आंदोलन बनाया जाए और सरकार को कृषि कानून वापस लेने के लिए मजबूर किया जाए।
ALSO READ: काम की खबर...7 जून से मोबाइल पर भी भरा जा सकेगा आयकर रिटर्न
प्रदर्शनकारी किसानों ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी और कृषि, किसानों और गांवों के विकास में उनके योगदान को याद किया। संयुक्त किसान मोर्चा के मुताबिक पंजाब के दोआबा से किसानों का एक बड़ा जत्था शनिवार को सिंघू बॉर्डर पर पहुंचा है और आगामी दिनों में कई और किसानों के आंदोलन से जुड़ने की संभावना है।(भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में 8 लड़कों ने पहले लड़के निर्वस्त्र किया, फिर हत्या कर शव नहर में फेंका

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

Amarnath Yatra : अमरनाथ यात्रियों का दूसरा जत्था भी हुआ रवाना, कश्मीर पहुंचे 15 हजार से अधिक श्रद्धालु

Ayushman card से मुफ्त होता है इलाज पर क्या है क्लेम का प्रोसेस, जानिए

क्या संविधान से हटाए जा सकते हैं ‘धर्मनिरपेक्षता’ और ‘समाजवाद’ जैसे शब्द? क्या हैं संविधान संशोधन के नियम

अगला लेख