किसान आंदोलन : प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रदर्शन करने पर तेजस्वी समेत 20 के नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज

Webdunia
शनिवार, 5 दिसंबर 2020 (23:25 IST)
पटना। नए कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ दिल्ली समेत देशभर में आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से प्रतिबंधित इलाके में प्रशासन की अनुमति के बिना धरना और कोविड नियमों का उल्लंघन किए जाने के आरोप में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव समेत 20 नेताओं और करीब 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
ALSO READ: किसानों के समर्थन में सिंघू बॉर्डर पहुंचे दिलजीत दोसांझ, बोले- ट्‍विटर पर चीजों को घुमाया जाता है मुद्दों को न भटकाएं
गांधी मैदान थाना प्रभारी रणजीत कुमार वत्स ने यहां बताया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अगुवाई में शनिवार को गांधी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया गया जबकि प्रशासन की ओर से इसकी अनुमति नहीं दी गई थी। इसके बाद भी गांधी मैदान के गेट नंबर 4 पर ही तेजस्वी यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। पुलिस ने उन्हें हटाने की काफी कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। इसी मामले में यादव के साथ ही धरना में शामिल प्रमुख नेताओं और अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 
जिन 20 प्रमुख नेताओं के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, उनमें तेजस्वी यादव के अलावा राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, पूर्व मंत्री श्याम रजक, रमई राम, आलोक मेहता और वृषिण पटेल, विधायक डॉ. रामानंद यादव तथा वरिष्ठ नेता शक्तिसिंह यादव, मृत्युंजय तिवारी, अनिल कुमार, मदन शर्मा, रामबली चंद्रवंशी, सुबोध कुमार यादव, संजय यादव, उर्मिला ठाकुर, अनिता देवी, केडी यादव, चंदेश्वर सिंह और रामनरेश पांडेय शामिल हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

गृहमंत्री अमित शाह ने बताई नक्सलवाद को खत्म करने की डेडलाइन

Bengal Flood : ममता बनर्जी ने बाढ़ को बताया साजिश, PM मोदी को लिखा पत्र, दी यह चेतावनी

Tirupati Laddu Controversy : जेपी नड्डा ने CM चंद्रबाबू से मांगी रिपोर्ट, बोले- जांच के बाद होगी उचित कार्रवाई

इस बार कश्मीर के चुनाव मैदान में हैं 25 पूर्व आतंकी, अलगाववादी और जमायते इस्लामी के सदस्य

300 साल पुरानी भोग प्रथा, 2014 में मिला GI टैग, अब प्रसाद में पशु चर्बी, क्‍या है Tirupati Controversy?

अगला लेख
More