एक्शन में बागपत पुलिस, लाठियां भांजकर धरना समाप्त करवाया

हिमा अग्रवाल
गुरुवार, 28 जनवरी 2021 (09:44 IST)
बागपत। दिल्ली में 26 जनवरी किसान ट्रैक्टर परेड में हुए बवाल के बाद बागपत पुलिस भी एक्शन में आ गई है। दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर पिछले 19 दिसंबर से चल रहे किसानों के धरने को बीती रात पुलिस ने तहस-नहस कर दिया। किसानों पर लाठियां भांजकर खदेड़ने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। 
 
पुलिस ने किसानों पर हल्का बल प्रयोग करते हुए धरनास्थल से खदेड़ दिया। इतना ही नहीं पुलिस ने हाईवे पर गाढ़े हुए टेंट और तंबू उखाड़कर यातायात चालू करा दिया। पुलिस कार्रवाई का वीडियो सामने आने के बाद किसानों में रोष दिखाई दे रहा है।
 
वीडियो में धरना स्थल पर से जेसीबी मशीन द्वारा हाईवे पर लगे अवरोध को साफ करवाया गया है। धरनास्थल से किसानों को हटवाने के समय भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। देर रात धरनास्थल पर लगभग 40 किसान सो रहे थे, तभी अचानक से टेंट में सो रहे किसानों पर पुलिस ने लांठी चलाई और टेंट सो भगा दिया। पुलिस ने वहां रखे किसानों के सामान को भी धरनास्थल से बाहर करवा दिया।
 
बीती 19 दिसंबर से कृषि कानून के विरोध में बागपत जिले की बडौत तहसील क्षेत्र में खाप चौधरियों की अगुवाई में किसानों का धरना चल रहा था। इस तरह से पुलिस कार्रवाई के बाद किसानों में रोष है।
 
किसानों का कहना है कि बीते बुधवार को दिन में धरना समाप्त करने के लिए पुलिस-प्रशासन से किसानों की बात विफल रही थी। लेकिन पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक बल प्रयोग नहीं किया गया है, बल्कि शांतिपूर्ण तरीके से किसानों को उनके घर भेजा गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

सभी देखें

नवीनतम

मुंबई में 2 परिवारों के बीच झड़प में 3 लोगों की मौत, 4 घायल

सैन्य भर्ती केंद्र पर आत्मघाती हमला, 13 लोगों की मौत

Operation Sindoor पर अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का विवादित पोस्ट, दिल्ली से गिरफ्तार

Jyoti Malhotra : क्या पहलगाम हमले से जुड़े हैं ज्योति मल्होत्रा के तार, 5 दिन की पुलिस रिमांड पर, होगा पाकिस्तान की साजिश का खुलासा

दुनियाभर में झूठ परोसेगा Pakistan, विदेशों में जाएगा PAK का प्रतिनिधिमंडल, बिलावल भुट्टो करेंगे नेतृत्व

अगला लेख