Farmer Protest : AAP का बड़ा आरोप, BJP ने रची थी गणतंत्र दिवस पर हिंसा की साजिश...

Webdunia
शनिवार, 30 जनवरी 2021 (19:09 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने शनिवार को आरोप लगाया कि 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा की साजिश भाजपा ने दिल्ली पुलिस की मदद से रची थी, ताकि किसानों के आंदोलन को बदनाम किया जा सके।

आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने भाजपा नेताओं को ‘सबसे बड़ा राष्ट्र-विरोधी’ करार देते हुए मांग की कि उनके खिलाफ देशद्रोह के मामले दर्ज किए जाने चाहिए और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) से इनकी जांच कराई जानी चाहिए। भाजपा की ओर से इन आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

आप नेता भारद्वाज ने दावा किया, पुलिस और भाजपा ने मिलकर 26 जनवरी और उसके बाद हिंसा की पटकथा लिखी थी। भाजपा ने किसानों के आंदोलन को बदनाम करने के लिए दिल्ली पुलिस की मदद से पटकथा तैयार की थी।

उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को ‘भाजपा एजेंट’ दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस ने किसानों से बहुत पहले दिल्ली में प्रवेश के लिए मार्च शुरू करने की अनुमति दे दी। भारद्वाज ने दावा किया, भाजपा के निर्देशों पर दिल्ली पुलिस ने इस शख्स को लाल किले में पहुंचने और नुकसान पहुंचाने दिया।

भाजपा और दिल्ली पुलिस ने इस व्यक्ति को लाल किले पर निशान साहिब का झंडा भी लगाने दिया। आप नेता ने आरोप लगाया कि शनिवार को ‘भाजपा के गुंडों’ ने सिंघू तथा टिकरी सीमाओं पर किसानों पर हमले किए और ऐसा करने वाले स्थानीय लोग नहीं थे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

सभी देखें

नवीनतम

नीति आयोग की बैठक में नहीं शामिल हुए CM नीतीश, तेजस्वी यादव ने किया ऐसा कटाक्ष

इसराइल ने गाजा पर फिर किए हमले, बच्चों समेत 38 लोगों की मौत

UP : कंटेनर से टकराई बेकाबू कार, 4 लोगों की मौत

अमृतसर में अकाली दल के पार्षद की गोली मारकर हत्या, मिल रहे थे धमकीभरे कॉल, 3 हमलावर पहचाने गए

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

अगला लेख