ट्रैक्टर परेड : दिल्ली पुलिस को जनता से मिले 1,700 वीडियो क्लिप और CCTV फुटेज, होगी फॉरेंसिक जांच

Webdunia
शनिवार, 30 जनवरी 2021 (21:16 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस को गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा से संबंधित अब तक 1,700 वीडियो क्लिप और सीसीटीवी फुटेज जनता से मिली हैं तथा इस सामग्री का विश्लेषण करने और दोषियों की पहचान करने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) बीके सिंह ने शनिवार को यह जानकारी दी।
ALSO READ: पीएम मोदी का बड़ा बयान, किसानों से बातचीत के लिए तैयार, सिर्फ एक फोन दूरी पर हैं कृषिमंत्री तोमर
उन्होंने कहा कि लालकिले और आईटीओ पर हुई हिंसा से जुड़े 9 मामलों की जांच कर रही अपराध शाखा मोबाइल फोन कॉल के ‘डंप डेटा’ और ट्रैक्टरों की पंजीकरण संख्या की भी जांच कर रही है।
 
सिंह ने कहा कि नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी की एक टीम को हिंसा से संबंधित वीडियो क्लिप और सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करने के लिए बुलाया गया है। हिंसा में 394 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे और 1 प्रदर्शनकारी की मौत भी हो गई थी।
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को प्रमुख समाचार-पत्रों में एक अपील जारी की थी जिसमें लोगों से हिंसा के बारे में कोई सबूत या जानकारी साझा करने के लिए कहा गया था।
 
सिंह ने कहा कि हमारी अपील के बाद दिल्ली पुलिस को गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा से संबंधित 1,700 वीडियो क्लिप और सीसीटीवी फुटेज जनता से मिली हैं। वीडियो के माध्यम से, हम हिंसा में लिप्त रहे व्यक्तियों की पहचान करेंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: IMD का अलर्ट, 15 राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना, दिल्ली में तापमान गिरा

रेखा गुप्ता आज संभालेंगी दिल्ली की कमान, कैबिनेट में शामिल होंगे 6 MLA, क्यों खास है यह चेहरे?

LIVE: रामलीला मैदान में आज CM पद की शपथ लेंगी रेखा गुप्ता, यह 6 दिग्गज बनेंगे मंत्री

पिघल रही है अमेरिका और रूस के बीच की बर्फ, क्यों डरे हुए हैं जेलेंस्की

RSS की नई इमारत की तरह हमारे कार्यों में भी भव्यता होनी चाहिए : मोहन भागवत

अगला लेख
More