Hanuman Chalisa

Microsoft: दुनिया के कितने देश और कितनी सेवाएं हुईं प्रभावित, माइक्रोसॉफ्ट पर कितने निर्भर हैं हम?

एयरलाइंस, रेल, स्‍टॉक एक्‍सचेंज से लेकर हेल्‍थ, ब्रॉडकास्‍ट तक सब प्रभावित

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 19 जुलाई 2024 (14:55 IST)
Microsoft Server Down: माइक्रोसॉफ्‍ट का सर्वर ठप होने से पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया। भारत समेत दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट के उपयोगकर्ताओं ने सेवाओं में बड़े पैमाने पर व्यवधान की सूचना दी है। इस बीच भारत सरकार माइक्रोसॉफ्ट के संपर्क में है। बता दें कि सर्वर ठप्‍प होने से पूरी दुनिया में कई देश और सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं।

अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में विमान सेवाएं प्रभावित हुई हैं। कई एयरपोर्ट पर चेक-ईन सेवाएं बंद हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा अमेरिकी एयरलाइंस सर्विस पर असर पड़ा। ब्रिटिश समाचार चैनल स्काई न्यूज पर लाइव प्रसारण बंद हो चुका है। अमेरिकी एयरलाइनों को उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

कहां, क्‍या हुआ ठप्‍प : कई देशों में एयरलाइंस, अस्पताल, स्टॉक एक्सचेंज, रेल सेवा, ब्रॉडकास्ट सर्विस समेत कई तरह की इमरजेंसी सर्विस जो ऑनलाइन माध्यम से दी जाती हैं वो प्रभावित हुई हैं। सिडनी, नीदरलैंड्स, बर्लिन समेत कई जगहों पर हवाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं। तमाम बड़े शहरों में सैकड़ों यात्री एयरपोर्ट में मौजूद हैं और उन्हें उड़ान को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। इस आईटी संकट की वजह से टिकट बुकिंग और चेकिंग नहीं हो पा रही है। सर्वर में गड़बड़ी से दुनियाभर की हेल्थ सर्विस पर असर पड़ा है, ब्रिटेन के अस्पतालों में कई लोगों की सर्जरी रोकनी पड़ी है। मलेशिया की रेलवे सेवा और स्पेन के एयरपोर्ट्स पर असर पड़ा है।

911 सेवा पर असर : बता दें कि सर्वर डाउन होने से अमेरिका के कई हिस्सों में इमरजेंसी सेवा 911 भी प्रभावित हुई है। इससे नॉन-इमरजेंसी कॉल सेंटर की सेवाएं भी बाधित हो गई हैं, जिससे लोगों को सहायता प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है।

ऑस्ट्रेलिया सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग : ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने इमरजेंसी बैठक बुलाई है, ऑस्ट्रेलिया की ABC न्यूज के प्रसारण पर असर पड़ा है। वहीं ब्रिटेन में स्काई न्यूज का लाइव टेलीकास्ट बंद हो गया है। लंदन के स्टॉक एक्सचेंज, इजरायल के सेंट्रल बैंक पर भी असर पड़ा है। ब्रिटिश रेलवे और यूके की रेल सेवाओं पर भी माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में आई खामी का असर देखने को मिला है। पराग्वे एयरपोर्ट पर भी हवाई सेवा प्रभावित हुई है। वहीं सिंगापुर एयरपोर्ट पर भी मैनुअल चेक इन और बुकिंग की शुरुआत कर दी गई है।

लंदन स्टॉक एक्सचेंज प्रभावित : माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से आई इस तकनीकी खामी से लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर भी बुरा असर पड़ा है। आज सुबह एक्सचेंज की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा गया कि RNS - एक्सचेंज की नियामक समाचार सेवा - घोषणाओं के प्रकाशन के साथ एक तकनीकी समस्या की जांच की जा रही है। इसमें कहा गया कि RNS समाचार सेवा वर्तमान में एक थर्ड पार्टी वैश्विक तकनीकी समस्या का सामना कर रही है, जो www.londonstockexchange.com पर समाचार प्रकाशित होने से रोक रही है। तकनीकी टीमें सेवा को बहाल करने के लिए काम कर रही हैं। लंदन स्टॉक एक्सचेंज सहित समूह भर में अन्य सेवाएँ सामान्य रूप से काम करना जारी रखती हैं।

दुनिया में लाखों विंडोज यूजर्स परेशान : दुनिया भर में लाखों विंडोज यूजर्स ब्लू स्क्रीन ऑफ़ डेथ (BSOD) एरर का अनुभव कर रहे हैं। इसकी वजह से सिस्टम अचानक बंद हो जाता है या फिर से चालू हो जाता है। Microsoft ने एक संदेश में कहा कि यह त्रुटि हाल ही में आए क्राउडस्ट्राइक अपडेट के कारण हो रही है। Microsoft ने कहा कि उसका आउटेज मध्य अमेरिकी क्षेत्र में कई Azure सेवाओं के साथ समस्याओं का अनुभव करने वाले उसके ग्राहकों के एक उपसमूह से शुरू हुआ। Azure एक क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफ़ॉर्म है जो एप्लिकेशन और सर्विस के प्रबंधन के लिए सेवाएं प्रदान करता है।

भारत में क्‍या असर : भारत की बात करें तो दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, भोपाल समेत तमाम शहरों में हवाई यातायात प्रभावित हुई हैं। दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद, भोपाल में मैनुअल चेक इन की जा रही है। चेन्नई एयरपोर्ट में 20 से ज्यादा उड़ान देरी से चल रही। भोपाल एयरपोर्ट पर एक घंटे सर्विस ठप हो गई।

सर्वर संकट पर भारत की नजर : इस पूरे सर्वर संकट पर भारत की नजर है। IT मंत्रालय के अधिकारियों ने DGCA से बात की है। सर्वर संकट को लेकर आईटी मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने कहा है कि अगर माइक्रोसॉफ्ट विंडोज का इस्तेमाल किया जाए तो सेफ मोड में किया जाए। सरकार के मुताबिक अगर सिस्टम मेंc-00000291*.sys नाम से कोई फाइल दिखे तो उसे तुरंत डिलीट करें। साथ ही IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि सर्वर संकट पर भारत सरकार माइक्रोसॉफ्ट के संपर्क में हैं। गड़बड़ी का पता लगा लिया गया है।

क्‍यों हुआ ऐसा : सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर माइक्रोसॉफ्ट, क्राउडस्ट्राइक और विंडोज के बारे में सबसे ज्यादा बात की जा रही है यानी यह ट्रेंड कर रहे हैं। वेबसाइट ‘डाउनडिटेक्टर’ पर उपयोगकर्ताओं ने ‘एज्योर’ और ‘टीम्स’ सहित माइक्रोसॉफ्ट लाइन-अप में समस्या आने की बात कही।

क्‍या कहा माइक्रोसॉफ्ट ने : सर्वर में गड़बड़ी पर माइक्रोसॉफ्ट का बयान सामने आया है। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि वे इस मुद्दे से अवगत हैं और सेवाओं में सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कई टीमों को इस समस्या को सुलझाने के लिए लगाया गया है और वे इसके कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
Edited By: Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

silver prices : चांदी के बाजार में 'ब्लैक थर्सडे, 16% तक टूटी कीमतें, क्या Safe haven से उठा निवेशकों का विश्वास

PM of India : आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे, राहुल-ममता पर Rajya Sabha में PM Modi ने साधा निशाना

Ola, Uber, Rapido से कैसे सस्ती रहेगी Bharat Taxi, जानिए पूरी जानकारी

लोकसभा हंगामे पर स्पीकर ओम बिरला का खुलासा: पीएम मोदी को सदन आने से किया था मना

राज्यसभा में नड्डा vs खरगे टकराव: ‘अबोध बालक’ टिप्पणी से बढ़ा सियासी संग्राम

सभी देखें

नवीनतम

PM Modi in Rajya Sabha : मोहब्बत की दुकान' में 'कब्र खुदेगी' के नारे क्यों? विपक्ष के वॉकआउट के बीच पीएम मोदी का राज्यसभा में संबोधन

silver prices : चांदी के बाजार में 'ब्लैक थर्सडे, 16% तक टूटी कीमतें, क्या Safe haven से उठा निवेशकों का विश्वास

PM of India : आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे, राहुल-ममता पर Rajya Sabha में PM Modi ने साधा निशाना

LIVE: राज्यसभा में PM Modi का संबोधन, दुनिया की चुनौतियों का समाधान है भारत

मेघालय में ‘अवैध’ कोयला खदान में विस्फोट, 16 मजदूरों की मौत

अगला लेख