Biodata Maker

विश्व पर्यावरण दिवस क्यों मनाया जाता है जानिए इस बार की थीम

Webdunia
अथर्व पंवार
प्रकृति के प्रति समर्पण भाव रखने और उसके संरक्षण के लिए हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। प्रशासन के साथ साथ व्यक्तिगत रूप से भी इस दिन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। हमारे आसपास के नदी,तालाबों,जंगलों,पहाड़ों,पशु-पक्षियों,मिट्टी इत्यादि का संरक्षण करना,ग्लोबल वॉर्मिंग और जलवायु परिवर्तन से लोगों को जागरूक करना और प्रदूषण रोकने के लिए कदम उठा कर लोगों को उसमें सम्मिलित करना पर्यावरण संरक्षण के ही कार्य माने जाते हैं।
कैसे हुई शुरुआत -
वर्ष 1972 में स्टॉकहोम में संयुक्त राष्ट्र ने पहला वैश्विक पर्यावरण सम्मलेन आयोजित किया था। इसमें 119 देशों ने हिस्सा लिया था। इस सम्मलेन का मुख्य विषय बढ़ता पर्यावरण प्रदूषण था।  भारत की ओर से इस सम्मलेन में इंदिरा गांधी ने नेतृत्व किया था। इसी सम्मेलन में UNITED NATIONS ENVIRONMENTAL PROGRAMME (UNEP) का गठन भी हुआ और प्रतिवर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था। भारत की ओर से नेतृत्व कर रही इंदिरा गांधी ने बिगड़ती पर्यावरण की दशा और भविष्य में होने वाले उसके प्रभाव पर व्याख्यान भी दिया था।
जानिए क्या है इस बार की थीम -
प्रति वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के लिए एक थीम निर्धारित की जाती है जिसके अनुसार वह मनाया जाता है। यह थीम 2019 में 'वायु प्रदूषण',2020 में 'जैव विविधता',2021 में 'पारिस्थिकी तंत्र (इकोसिस्टम) का संरक्षण' थी और इस वर्ष 2022 में 'सिर्फ एक पृथ्वी' #onlyoneearth है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह का दावा- भारत से नक्सलवाद खत्म

राहुल गांधी गमछा नहीं पहनते, पर टोपी खुशी-खुशी पहनते हैं, असम में नितिन नवीन का तीखा हमला; घुसपैठ पर कांग्रेस को घेरा!

नाशिक के आशिक अशोक खरात पर खतरा, कांग्रेस नेता ने बताया भारत की एपस्टीन फाइल, 39 विधायकों से है संपर्क

ईरान में 'ग्राउंड वॉर' की तैयारी में अमेरिका? पेंटागन का खतरनाक प्लान लीक, वियतनाम और इराक जैसी तबाही की आशंका!

1 अप्रैल से लागू हो जाएगा इनकम टैक्स एक्ट 2025? जानें क्या है इसमें खास

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: बिहार के नालंदा में शीतला मंदिर में भगदड़, 8 की मौत

RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 जारी: 97.20% पास, लड़कियों ने मारी बाजी

PM मोदी का गुजरात दौरा: 19,800 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात, जानें उनका पूरा कार्यक्रम

ट्रंप का 39 साल पुराना वीडियो वायरल, ईरान पर हमले को लेकर कही थी बड़ी बात

Top News : ईरान में भारत जा रहे विमान पर हमला, होर्मुज पर US का दावा; गुजरात में PM मोदी का बड़ा दौरा

अगला लेख