Hanuman Chalisa

World Environment Day 2021 : इस बार की थीम Ecosystem Restoration

Webdunia
विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य है लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना। क्योंकि प्रकृति के बिना मानव जीवन कुछ भी नहीं है। मनुष्य कितना ही लग्जरी जीवन क्यों नहीं जिएं, राहत की सांस, सुकून और शांति वह प्रकृति से जुड़कर ही महसूस करेगा। बदलते दौर में लोगों का प्रकृति के प्रति पे्रम बढ़ा है। लोग अपने घरों की छत पर गार्डनिंग करने लगे हैं, घर पर ही जितनी जगह है उसमें ही पेड़- पौधे लगा रहे हैं, जो फ्रेश ऑक्सीजन  के लिहाज से बेहद जरूरी भी है।

आइए जानते हैं कैसे इस दिन की शुरुआत हुई

सन 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित पर्यावरण सम्मेलन चर्चा में आया था। इसके बाद इस दिन को हर साल मनाया जाने लगा। 5 जून 1974 से यह पूरी तरह से लागू हुआ। हर साल एक नई थीम के साथ इस दिवस को मनाया जाता है।

जानिए 2021 की थीम क्या है?

विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की थीम है पारिस्थितिकी तंत्र बहाली। यानी पृथ्वी को एक बार फिर से अच्छी अवस्था में लाना। इस बार उन गतिविधियों पर जोर दिया जाएगा जिससे दुनिया की पारिस्थितिकी तंत्र को फिर से कायम कर सकें। प्राकृतिक प्रतिक्रियाओं और उभरती हुई हरित तकनीकों पर जोर दिया जाएं।

वो दौर अब आ चुका है कि सभी को पर्यावरण के प्रति अति जागरूक होना चाहिए। उसे जितना कम कष्ट या नुकसान पहुंचाएंगे वह उतना शांत रहेगी। प्राकृतिक चीजों का सम्मान करना जरूरी हो गया है। कूड़ा करके प्रकृति को किसी भी प्रकार से गंदा नहीं करें। साइकिल का इस्तेमाल करें। यह प्रकृति और सेहत दोनों के लिहाज से अच्छा है।

पर्यावरण के प्रति मंथन

- मैं खुश हूँ कि मैं ऐसे भविष्य में, युवा नहीं होऊंगा जिसमे जंगल ना हों - आल्डो लियोपोल्ड
- अगर हम पर्यावरण का नाश करेंगे, तो हमारे पास समाज भी नहीं बचेगा - मार्गरेट मीड
- पक्षी पर्यावरण के संकेत हैं। यदि वे खतरे में हैं तो हम जानते हैं कि, हम भी जल्द ही खतरे में होंगे - रोजर टोरी पीटरसन

- मैं प्रकृति, जानवरों में, पक्षियों में और पर्यावरण में ईश्वर को प्राप्त कर सकता हूं - पैट बकले

- पृथ्वी हमारी नहीं हम पृथ्वी के हैं - चीफ सिएटल

- पृथ्वी सभी मनुष्यों की ज़रूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त संसाधन प्रदान करती है, लेकिन लालच पूरा करने के लिए नहीं - महात्मा गांधी
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

POCSO कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी

रूस ने ईरान की मदद के लिए भेजा प्रलयंकारी विमान Tu-214PU, ट्रंप की रूस को चुनौती, क्या बढ़ेगा युद्ध का दायरा?

दतिया से टिकट कटने पर छलक आएं नरोत्तम मिश्रा के आँसू, आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली में मंच पर हुए भावुक

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो: रेलवे ने बताया पूरा सच, 3 लाख में बुक था लग्जरी सैलून कोच; जानिए क्या हैं नियम

तमिलनाडु में गो-हत्या पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के पूर्ण प्रतिबंध वाले आदेश पर लगाई रोक

सभी देखें

नवीनतम

PoK के रावलकोट में पाकिस्तानी सेना की बर्बरता, मुनीर ने पाकिस्तानी क्रिकेटर को ही गोलियों से भून डाला

पोषण आहार का काम अब महिला बाल विकास विभाग के जिम्मे, जानें मोहन कैबिनेट के अहम फैसले

PoK में विरोध प्रदर्शन पर MEA का बड़ा बयान, Hormuz और Pakistan को लेकर क्या है भारत का प्लान

20 साल बाद तस्लीमा नसरीन आएंगी कोलकाता, गर्माई बंगाल की राजनीति, इस बड़े मंच पर आएंगी नजर

7 Electric Scooters, कम हाइट वालों को ट्रैफिक में भी नहीं होगी परेशानी, देखें List

अगला लेख