Hanuman Chalisa

इस पर्यावरण दिवस पर प्रकृति के 5 तत्वों को पहचानें

अनिरुद्ध जोशी
पंचतत्व :
हिन्दू धर्म के अनुसार हमारा ब्रह्मांड, धरती, जीव, जंतु, प्राणी और मनुष्य सभी का निर्माण आठ तत्वों से हुआ है। इन आठ तत्वों में से पांच तत्व को हम सभी जानते हैं। बचे 3 तत्व है- मन, बुद्धि और अहंकार। आओ जानते हैं 5 तत्वों के महत्व को।
 
 
1. पृथ्‍वी तत्व : 
पृत्वी तत्व से ही हमारा भौतिक शरीर बना है। इस शरीर में तब तक जान नहीं आ सकती जब तक की अन्य तत्व उसका हिस्सा न बने। जिन तत्वों, धातुओं और अधातुओं से पृथ्वी बनी है उन्हीं से यह हमारा शरीर भी बना है। पत्थर, पहाड़, वृक्ष सभी ठोस तत्व पृथ्वी तत्व ही है।
 
2. जल तत्व : 
जल से ही पृथ्‍वी तत्व या जगत की उत्पत्ति हुई है। धरती पर और हमारे शरीर में लगभग 70 प्रतिशत जल विद्यमान है जिससे यह जीवन संचालित होता है। जितने भी तरल तत्व जो शरीर और इस धरती में बह रहे हैं वो सब जल तत्व ही है। चाहे वो पानी हो, खून हो, वसा हो, शरीर में बनने वाले सभी तरह के रस और एंजाइम।
 
3. अग्नि अत्व : 
अग्नि से ही जल की उत्पत्ति हुई है। इस धरती और हमारे शरीर में अग्नि ऊर्जा के रूप में विद्यमान है। हमारे शरीर में जितनी भी गर्माहट है वो सब अग्नि तत्व ही है। यही अग्नि तत्व भोजन को पचाकर शरीर को निरोगी रखता है। ये तत्व ही शरीर को बल और शक्ति वरदान करता है।
 
4. वायु तत्व : 
वायु के कारण ही अग्नि की उत्पत्ति हुई है। हमारी धरती और शरीर में वायु प्राणवायु के रूप में विद्यमान है। शरीर से वायु के बाहर निकल जाने से प्राण भी निकल जाते हैं। जो हम श्वास के रूप में हवा भीतर ग्रहण करते हैं, उसी से हमारा शरीर जिंदा रहता है। धरती भी श्वांस ले रही है। 
 
5. आकाश तत्व : 
आकाश एक ऐसा तत्व है जिसमें पृथ्वी, जल, अग्नि और वायु विद्यमान है। आकाश अर्थात स्पेस नहीं होगी तो हमारी धरती और हम रहेंगे कहां? जहां सभी रहते हैं वह आकाश है। हमारे शरीर के भीतर भी आकाश तत्व मौजूद है।
 
 
धरती के पर्यावरण को बचाएं
इन्ही पांच तत्वों को सामूहिक रूप से पंचतत्व कहा जाता है। इनमें से धरती और शरीर में एक भी न हो तो बाकी चारों भी नहीं रहते हैं। किसी एक का बाहर निकल जाना ही मृत्यु है। इसीलिए धरती के पर्यावरण को बचाना जरूरी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

UP के IPS अधिकारी की कार्रवाई पर बंगाल में सियासी घमासान- 'वो सिंघम हैं तो मैं पुष्पा हूं'

कागज लाओ, डेथ सर्टिफिकेट लाओ, नियम पूरे करो, 19300 रुपए के लिए बहन के कंकाल को कब्र खोदकर लाया जीतू मुंडा

PWD मंत्री राकेश सिंह और IAS अरविंद शाह में टकराव, CM तक पहुंची शिकायत

Airlines crisis : क्या बंद होने की कगार पर एयरलाइंस, सरकार से मदद की लगाई गुहार

योगी का 'सिंघम' पहुंचा बंगाल, जानिए कौन हैं एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अजय पाल शर्मा?

सभी देखें

नवीनतम

MP के धार में बड़ा हादसा, पिकअप वाहन पलटा, 10 से ज्‍यादा लोगों की मौत

Tamil Nadu Election 2026 में क्या विजय की TVK करेगी बड़ा उलटफेर, एग्जिट पोल में चौंकाने वाले आंकड़े

योगी सरकार का खास तोहफा: 2493 बुजुर्गों को मिला तीर्थ और भ्रमण का अवसर

बेसहारा बेटियों की बनी ढाल योगी सरकार, 66 शादियां कर निभाई अभिभावक की जिम्मेदारी

Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल, असम, केरल और तमिलनाडु में किसकी बन सकती है सरकार, क्या कहते हैं एक्जिट पोल्स

अगला लेख