Hanuman Chalisa

निर्जला एकादशी के दान की सूची, शुभ संयोग और पारण का समय

Webdunia
Nirjala Ekadashi 2023 
 
धार्मिक शास्त्रों में निर्जला एकादशी (Nirjla Ekadashi) व्रत सबसे कठिन माना जाता है, क्योंकि इस व्रत में भोजन और पानी दोनों का ही त्याग करना पड़ता है। इस दिन जल नहीं पीना चाहिए, बल्कि जल का दान करने का विशेष महत्व है।

इस बार निर्जला एकादशी 31 मई 2023, बुधवार के दिन मनाई जा रही है। इस दिन मंत्र- 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' का उच्चारण करना अधिक पुण्यकारी माना जाता है। यह व्रत करने से पूरे वर्ष की एकादशी के व्रत का फल प्राप्त होता है। इस दिन को गायत्री प्रकटोत्सव पर्व या जयंती के रूप में मनाया जाता है। 

आइए यहां जानते हैं, निर्जला एकादशी के शुभ संयोग, पारण का समय तथा दान की सूची- 
 
निर्जला एकादशी दान की सूची- Nirjala Ekadashi Daan Samgri List 
 
- गौ दान, 
- वस्त्र से ढंक कर जल से भरा घड़ा या कलश,
- स्वर्ण दान, 
- अन्न दान, 
- जल दान, 
- वस्त्र दान, 
- जूता 
- ऋतु फल, 
- सब्जियां, 
- पानी की सुराही, 
- हाथ का पंखा, 
- छाता दान, 
- चीनी,
- मिष्ठान्न
- दक्षिणा, 
आदि का दान करना उचित रहता है। 
 
निर्जला एकादशी शुभ मुहूर्त एवं पारण समय : Nirjala Ekadashi 2023 Date, Muhurat and Parna Time
 
31 मई 2023 : निर्जला एकादशी व्रत-
 
ज्येष्‍ठ शुक्ल एकादशी तिथि का प्रारंभ- 30 मई 2023, मंगलवार को 01.07 पी एम से शुरू।
एकादशी तिथि की समाप्ति- 31 मई 2023, बुधवार को 01.45 पी एम पर। 
 
निर्जला एकादशी पारण टाइम- 
व्रत पारण का समय- 1 जून 2023, बृहस्पतिवार- 05.24 ए एम से 08.10 ए एम तक।
पारण तिथि पर द्वादशी का समापन समय- 01.39 पी एम पर।

ALSO READ: Nirjala Ekadashi 2023 : निर्जला एकादशी कब आ रही है? भीमसेनी ग्यारस पर जानिए 10 काम की बातें, 5 नियम
 
31 मई 2023, बुधवार- दिन का चौघड़िया
 
लाभ - 05.24 ए एम से 07.08 ए एम
अमृत - 07.08 ए एम से 08.51 ए एम
शुभ - 10.35 ए एम से 12.19 पी एम
चर - 03.46 पी एम से 05.30 पी एम
लाभ - 05.30 पी एम से 07.14 पी एम
 
रात्रि का चौघड़िया
शुभ - 08.30 पी एम से 09.46 पी एम
अमृत - 09.46 पी एम से 11.03 पी एम
चर - 11.03 पी एम से 01 जून को 12.19 ए एम तक। 
लाभ - 02.51 ए एम से 01 जून को 04.07 ए एम तक। 
 
शास्त्रानुसार इस दिन पूरे विधि-विधान से भगवान श्री विष्णु की पूजा करने तथा उपरोक्त सामग्री अपने सामर्थ्य के अनुसार दान करने से यश, वैभव, कीर्ति, धन-धान्य, चल-अचल संपत्ति, सफलता और समस्त सुख की प्राप्ति होती है।
  
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: Nirjala ekadashi 2023 date : निर्जला एकादशी कब है? व्रत करने का क्या है तरीका?
 

Nirjala Ekadashi 2023
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बुध की उल्टी चाल शुरू: 29 जून से इन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान?

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सौर आषाढ़ मास 2026: जानिए इसका धार्मिक महत्व और विशेष परंपराएं

मंगल का शुक्र की राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

सभी देखें

धर्म संसार

Weekly Horoscope 29 June to 05 July 2026: 29 जून से 05 जुलाई तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Bada Mahadev 2026: क्यों मनाया जाता है बड़ा महादेव पूजन, जानें रहस्य और विधि

Weekly Numerology Horoscope: 29 जून से 5 जुलाई 2026 का अंक राशिफल: जानें किस मूलांक की चमकेगी किस्मत

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (27 जून, 2026)

27 June Birthday: आपको 27 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख