Festival Posters

Mohini Ekadashi 2024 : मोहिनी एकादशी व्रत का महत्व और फल

WD Feature Desk
सोमवार, 13 मई 2024 (14:02 IST)
HIGHLIGHTS
 
• मोहिनी एकादशी 2024 में कब है ।
• मोहिनी एकादशी के नियम।
• मोहिनी एकादशी क्या है।

ALSO READ: Mohini Ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी का व्रत क्यों है सबसे कठिन?
 
Mohini Ekadashi: हिन्दू  धर्मग्रंथों  में मोहिनी एकादशी का व्रत विशेष माना गया है।  ये कठिन सबसे व्रतों में से एक है। अत:  इस व्रत में नियमों का विशेष पालन करना बहुत आवश्यक है। आइए जानते है...
 
वर्ष २०२४  में मोहिनी एकादशी व्रत 19 मई, दिन रविवार को रखा जाएगा। वैशाख शुक्ल एकादशी यानी मोहिनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना करने से जहां सुख-समृद्धि बढ़ती है वहीं शाश्वत शांति भी प्राप्त होती है। मान्यता के अनुसार यह एकादशी व्रत बहुत सावधानी का है। इस व्रत में चावल वर्जित माने  गए हैं। 
 
मोहिनी एकादशी व्रत का पूर्ण लाभ तभी मिलता है जब व्रतधारी निम्न बातों का पूरा ध्यान  रखकर यह व्रत करता है। अत: ये कठिन व्रतों में से एक होने के कारण इस व्रत में नियमों का विशेष पालन करना चाहिए।
 
मान्यतानुसार मोहिनी एकादशी का व्रत बहुत ही पवित्र व्रत माना गया है। इस व्रत में  विधि-विधान और अनुशासन का बहुत महत्व होने के कारण भगवान विष्णु अपने भक्तों के कष्टों को हर लेते हैं। तथा यह व्रत मोक्ष और पापों से मुक्ति दिलाने वाला माना जाता है। इसीलिए यह सबसे अधिक महत्वपूर्ण तथा कठिन व्रत है। भारत भर में इस व्रत को रखने की परंपरा है। खासकर महिलाएं इस व्रत को रखकर तथा तिथि के समापन होने और पारण तक भगवान विष्णु की आराधना में लीन रहकर व्रत को नियम पूर्वक करती हैं।
 
मोहिनी एकादशी व्रत से मोह आदि सब नष्ट हो जाते हैं। संसार में इस व्रत से श्रेष्ठ कोई व्रत नहीं है। इसके माहात्म्य को पढ़ने से अथवा सुनने से एक हजार गौदान का फल प्राप्त होता है। मोहिनी एकादशी के अवसर पर श्रद्धालुओं को सुबह से ही पूजा-पाठ, प्रातःकालीन आरती, सत्संग, एकादशी महात्म्य की कथा, प्रवचन सुनना चाहिए। इस एकादशी के धार्मिक महत्व के अनुसार संसार में आकर मनुष्य केवल प्रारब्ध का भोग ही नहीं भोगता अपितु वर्तमान को भक्ति और आराधना से जोड़कर सुखद भविष्य का निर्माण भी करता है। एकादशी व्रत का महात्म्य भी हमें इसी बात की ओर संकेत करता है। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

कब तक पीएम रहेंगे नरेंद्र मोदी? इस भविष्यवाणी ने उड़ाई सबकी नींद, जानें वो 3 बड़ी बातें

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

चंद्र ग्रहण के दिन भारत में कहां-कहां दिखेगा ग्रहण? जानिए पूरी लिस्ट

काशी में होली की अनोखी शुरुआत: मसान होली सहित जानिए 5 चौंकाने वाली परंपराएं

सभी देखें

धर्म संसार

05 March Birthday: आपको 5 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 5 मार्च 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (04 मार्च, 2026)

साल 2026 का अगला चंद्र ग्रहण कब होगा?

Israel iran war: ब्लड मून के बाद रौद्र संवत्सर, नरसंहार का साल होगा शुरू, 5 घटनाओं को रोकना मुश्किल

अगला लेख