कामिका एकादशी कब है, इस दिन ये 5 काम कर लिए तो कोई नहीं रोक सकता धनवान होने से

Webdunia
Kamika ekadashi ke upay bataiye : कामिका एकादशी सभी तरह की कामना को पूर्ण करती है। श्रावण माह में कामिका एकादशी का व्रत रखा जाता है। यह एकादशी श्रावण माह के कृष्‍ण पक्ष की एकादशी के दिन रहती है और इस बार अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 24 जुलाई 2022 रविवार को यह व्रत रखा जाएगा। आओ जानते हैं इस दिन के 5 ऐसे काम जिससे आप बन जाएंगे धनवान।
 
 
1. व्रत रखें : कहते हैं कि इस एकादशी का व्रत रखने से अटके और बिगड़े काम बन जाते हैं। व्रत रखने वाले से पितरों के कष्ट भी श्रीहरि विष्णु दूर कर देते हैं। इस दिन तीर्थों में स्नान करने का फल अश्वमेघ यज्ञ के समान होता है। श्रीहरि की तुलसी से पूजा करें और कथा सुनेंगे तो इससे सभी तरह के कष्ट दूर हो जाते हैं। इस दिन भूलकर भी चावल न खाएं।
 
2. पोटली : ज्योतिष मान्यता के अनुसार इस दिन आप 2 हल्दी की गांठ, 1 चांदी का सिक्का और 1 पीली कौड़ी को पीले कपड़ में रखकर बांध लें और उस बंधी पोटली को तिजोरी में रख दें। इस उपाय से धन में बढ़ोतरी होगी।
3. तुलसी की आरती : ध्यान रहे कि इस दिन आपको तुलसी में जल अर्पित नहीं करना है। आपको तुलसी के पौधे के समक्ष घी का दीपक प्रज्वलित करके 11 बार 'ऊँ नमो भगवते नारायणाय’ का जप करना है और माता तुलसी को प्राणाम करना है। इससे आर्थिक समस्या समाप्त हो जाएगी।
 
4. श्रीसूक्त का पाठ : इस दिन श्री सूक्त का पाठ करें, जिससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर आपको आशीर्वाद देंगी।
 
5. श्रीकृष्ण को करें बांसुरी भेंट : कामिका एकादशी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी भेंट करें। ऐसा करने से घर-परिवार में सुख- समृद्धि बनी रहेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

केतु मचाएगा देश और दुनिया में तबाही, 18 माह संभलकर रहना होगा

बाबा वेंगा की साइलेंट किलर वाली भविष्यवाणी हुई सच! जानिए कैसा रहेगा वर्ष 2025

शनि मंगल का षडाष्टक योग और खप्पर योग कब तक रहेगा, 4 राशियों को रहना होगा सतर्क

राहु के कुंभ राशि में गोचर से देश और दुनिया में होंगे ये 5 बड़े बदलाव

2025 में कब मनाई जाएगी अपरा एकादशी, जानें पूजन के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

सभी देखें

धर्म संसार

20 मई 2025 : आपका जन्मदिन

20 मई 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

वर्ष 2026 का भविष्यफल, जानिए क्या होने वाला है?

बृहस्पति वर्ष 2025 में अतिचारी होकर 3 बार करेंगे गोचर, वर्ष 2026 में मचाएंगे तबाही, भारत का क्या होगा?

पाकिस्तान में यहां शिव जी के आंसू से बना था अमृत कुंड, जानिए कटासराज शिव मंदिर का अद्भुत इतिहास

अगला लेख