Eid Special %e0%a4%85%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b9 %e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%95 %e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%82 %e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%ae%e0%a4%a6%e0%a4%a6 %e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a4%be %e0%a4%b9%e0%a5%88 107100400023_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अल्लाह नेक लोगों की मदद करता है

Advertiesment
तरावीह चौबीसवें तिलावत
WDWD
आज की तरावीह में हाफिज साहब चौबीसवें पारे की तिलावत फरमाएँगे, जिसमें अल्लाह ताअला फरमाता है कि जो लोग किसी के साथ ज्यादती करते हैं, उन्हें दोजख (नरक) में जगह मिलेगी।

इसके विपरीत जो लोग नेकियाँ करते हैं उनकी मदद के लिए अल्लाह हमेशा हाजिर रहता है। जो खुदा की राह से भटके हुए हैं, उनका वबाल से बचना मुश्किल है।

सुरा-ए-मोमिन में अल्लाह का फरमान है कि काफिर (नास्तिक) की शानो-शौकत से प्रभावित न हों। यह उनका धोखा है। इनके लिए जहन्‍नुम की आग तय है। मुसलमानो! तुम खुदा की पनाह में आओ, वही तुम्हारा पालनहार है।

पैगम्बर को खुदा ने अपने बंदों को आगाह करने के लिए भेजा है। कयामत के दिन अल्लाह इंसाफ करेगा और वहाँ नाफरमानों का कोई दोस्त नहीं होगा, लेकिन जिन लोगों ने पैगम्बर की बताई नेक राह को अपनाया या ईमान लाए, अल्लाह उनकी मदद फरमाएगा।
webdunia
आज की तरावीह में हाफिज साहब चौबीसवें पारे की तिलावत फरमाएँगे, जिसमें अल्लाह ताअला फरमाता है कि जो लोग किसी के साथ ज्यादती करते हैं, उन्हें दोजख (नरक) में जगह मिलेगी।
webdunia


इसके बाद सुरा हुम्मलसज्दा में अल्लाह का फरमान है कि जो लोग नेक व अच्छे आमाल (आचरण) करते हैं, उनके लिए कुरआन एक खुशखबरी है और बुरे आमाल करने वालों के लिए खौफ दिलाने वाली किताब है।

पैगम्बर मोहम्मद भी एक इंसान हैं, तुम और उनमें यही फर्क है कि उन पर अल्लाह की किताब नाजिल की गई है, ताकि तुम्हें अच्छी-अच्छी हिदायतें दी जा सकें। किसी को भी अल्लाह के साथ शामिल न करें और एक अल्लाह पर ईमान कायम रखें। जकात दें और आखिरत (परलोक) पर पुख्ता यकीन रखें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi