Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
आश्विन शुक्ल दशमी को मनाए जाने वाले दशहरा त्योहार को विजयादशमी कहते हैं। 6 करणों से यह त्योहार मनाया जाता है।
1.इसी दिन असुर महिसासुर का वध करके माता कात्यायनी विजयी हुई थीं।
2.इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था।
3.इसी दिन देवी सती अग्नि में समा गई थीं।
4.कहते हैं कि इसी दिन पांडवों को वनवास हुआ था।
5.इस दिन से वर्षा ऋतु की समाप्ति के साथ ही चातुर्मास भी समाप्त हो जाता है।
6.जब दशमी, नवमी से संयुक्त हो तो कल्याण एवं विजय के लिए अपराजिता देवी की पूजा दशमी को उत्तर-पूर्व दिशा में अपराह्न में की जाती है।