Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 (15:27 IST)
Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 (15:49 IST)
वर्ष 2026 में विजयदशमी (दशहरा) का महापर्व मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को पूरे देश में श्रद्धा, उत्साह और बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक रूप में मनाया जाएगा। इस दिन शस्त्र/आयुध पूजा, अपराजिता देवी पूजन और शाम के समय रावण दहन का विशेष विधान है। इस दिन वाहन भी खरीदते हैं। दशहरा पर मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं, क्योंकि पूरे दिन ही अबूझ मुहूर्त रहेगा।
दशहरा दशमी तिथि:-
दशहरा एवं मुख्य पूजा के शुभ मुहूर्त (20 अक्टूबर 2026)
दशमी तिथि प्रारंभ: 20 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:50 बजे से
दशमी तिथि समाप्त: 21 अक्टूबर 2026 को दोपहर 02:11 बजे तक
दशहरा पर वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त:
हालांकि 20 अक्टूबर 2026 मंगलवार के दिन वाहन खरीदने का कोई मुहूर्त या दिन नहीं है, लेकिन शास्त्र के अनुसार श्रवण नक्षत्र में वाहन खरीद सकते हैं। दूसरे दिन 21 तारीख को भी वाहन खरीदने का शुभ दिन है।
श्रवण नक्षत्र का समय:
श्रवण नक्षत्र प्रारम्भ- 19 अक्टूबर 2026 को दोपहर 03:38 बजे से।
श्रवण नक्षत्र समाप्त- 20 अक्टूबर 2026 को शाम 06:02 बजे तक।
वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त:
अभिजीत मुहूर्त: दिन में 11:43 से 12:28 बजे के बीच।
विजय मुहूर्त: दोपहर 01:59 से 02:45 बजे के बीच।
रवि योग: पूरे दिन
अबूझ मुहूर्त: पूरे दिन
नोट: अभिजीत मुहूर्त में वाहन खरीदना सबसे ज्यादा शुभ होगा। यही है सबसे सटीक शुभ मुहूर्त।
आयुध पूजा का शुभ मुहूर्त:
विजया मुहूर्त (विशेष पूजा का समय): दोपहर 01:59 से 02:45 के बीच।
अपराजिता देवी पूजा का शुभ मुहूर्त: दोपहर 01:14 से 03:30 के बीच।
रावण दहन मुहूर्त: शाम 05:47 बजे से रात्रि 8:21 तक।
दशहरे के दिन किए जाने वाले शुभ कार्य
शमी वृक्ष का पूजन: इस दिन शमी के पत्ते बांटना सोने (समृद्धि) के आदान-प्रदान के समान माना जाता है।
नीलकंठ पक्षी का दर्शन: दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी का दर्शन करना अत्यंत शुभ और भाग्यशाली माना जाता है।
नया कार्य/व्यापार प्रारंभ: विजयादशमी स्वयं में एक अबुझ मुहूर्त है, इस दिन नया वाहन खरीदना, गृह प्रवेश या नया व्यवसाय शुरू करना शुभ फल देता है।