Hanuman Chalisa

हर्निया सर्जरी का मतलब व्यायाम पर रोक नहीं: डॉ. अचल अग्रवाल

हर्निया क्या है? कारण, इलाज और सर्जरी के बाद व्यायाम से जुड़ी सही जानकारी

WD Feature Desk
शनिवार, 20 दिसंबर 2025 (17:22 IST)
What is a hernia: हर्निया आज के समय में एक आम लेकिन अक्सर गलत समझा जाने वाला रोग है। इंदौर के प्रसिद्ध हर्निया विशेषज्ञ डॉ. अचल अग्रवाल के अनुसार, हर्निया तब होता है जब शरीर के अंदरूनी अंग का कोई हिस्सा मांसपेशियों में बने कमजोर स्थान या छिद्र से बाहर की ओर निकल आता है। यह कमजोरी प्रायः मांसपेशियों के ढीले पड़ने या टूट-फूट के कारण होती है।
 
उम्र बढ़ने के साथ मांसपेशियों की ताकत कम होना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, इसी कारण हर्निया धीरे-धीरे विकसित हो सकता है। इसके अलावा किसी चोट, पूर्व में हुई सर्जरी या जन्मजात कारणों से भी हर्निया हो सकता है। हर्निया के कई प्रकार होते हैं और वर्तमान जीवनशैली को देखते हुए यह समस्या अब काफी सामान्य हो गई है।
 
क्या हर्निया का इलाज संभव है?
हर्निया का स्थायी इलाज केवल सर्जरी है। दवाओं या घरेलू उपायों से हर्निया पूरी तरह ठीक नहीं होता। हालांकि, सर्जरी को लेकर मरीजों के मन में एक आम डर रहता है कि इसके बाद शायद जीवन भर व्यायाम नहीं कर पाएंगे।
 
क्या सर्जरी के बाद व्यायाम हमेशा के लिए बंद हो जाता है?
इस सवाल का जवाब देते हुए डॉ. अचल अग्रवाल, सीनियर लेप्रोस्कोपिक एवं जनरल सर्जन, स्पष्ट करते हैं कि हर्निया सर्जरी के बाद व्यायाम पूरी तरह बंद नहीं किया जाता, बल्कि उसे सही समय और सही तरीके से दोबारा शुरू किया जाता है।
 
लेप्रोस्कोपिक हर्निया सर्जरी के बाद क्या-क्या कर सकते हैं?
डॉ. अग्रवाल के अनुसार, सामान्य तौर पर मरीज निम्न गाइडलाइंस फॉलो कर सकते हैं:
1. लेप्रोस्कोपिक हर्निया सर्जरी के लगभग 3 घंटे बाद हल्का चलना शुरू किया जा सकता है। अगले दिन से मरीज अपनी क्षमता अनुसार चल सकते हैं, बस सपोर्टर या बेल्ट पहनना जरूरी है।
2. 6 घंटे बाद धीरे-धीरे सीढ़ियां चढ़ना और उतरना शुरू किया जा सकता है।
3.10 दिनों तक गाड़ी चलाने से बचना चाहिए, क्योंकि अचानक दर्द होने पर दुर्घटना की आशंका रहती है।
4. सर्जरी के दो हफ्ते बाद जिम जाना शुरू किया जा सकता है, लेकिन केवल हल्की कार्डियो एक्सरसाइज जैसे साइक्लिंग, क्रॉस ट्रेनर और ट्रेडमिल पर, वह भी बिना अपहिल।
4. तीन से चार किलो वजन सर्जरी के लगभग 10 दिन बाद उठाया जा सकता है।
5. स्विमिंग, वजन उठाना और कोर बॉडी एक्सरसाइज लगभग 3 महीने बाद शुरू की जा सकती हैं, वह भी धीरे-धीरे और प्रशिक्षित जिम ट्रेनर की निगरानी में।
6. योग किया जा सकता है। प्राणायाम पहले दिन से किया जा सकता है, लेकिन पेट की मांसपेशियों पर जोर डालने वाले योगासन 3 से 6 महीने बाद ही करने चाहिए।
हर मरीज के लिए नियम एक जैसे नहीं:
यह ध्यान रखना जरूरी है कि ये गाइडलाइंस अधिकांश मरीजों के लिए उपयोगी होती हैं, लेकिन हर हर्निया एक जैसा नहीं होता। हर्निया का प्रकार, उसका आकार और मरीज की शारीरिक स्थिति अलग-अलग हो सकती है। इसलिए किसी भी तरह का व्यायाम शुरू करने या बढ़ाने से पहले अपने सर्जन से सलाह लेना बेहद जरूरी है।
 
आगे डॉ. अग्रवाल कहते हैं, ''हर्निया सर्जरी का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपको जीवन भर व्यायाम से दूरी बनानी पड़ेगी। सही समय, सही गति और सर्जन की सलाह के साथ आप धीरे-धीरे अपनी सामान्य दिनचर्या और फिटनेस रूटीन में वापस लौट सकते हैं। संयम और सावधानी के साथ की गई शुरुआत आपको फिर से पूरी तरह सक्रिय जीवन जीने में मदद करती है।''
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

Teachers Day 2026: हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों से कहना चाहता है ये 5 बातें, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास

अगला लेख