- अपना कॉन्फिडेंस पूरे समय बनाए रखें और इस बात को दिल से निकाल दें कि आप कमतर हैं।
- आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए योग करें।
- परीक्षा के एक दिन पहले पूरी नींद लें।
- 3 से 4 घंटे पढ़ाई के बाद थोड़ा इंटरटेंटमेंट करते रहें।
- जितना भी पढ़ा है उसी पर ध्यान दें और उसी का रिवीजन करें।
- हल्का और पौष्टिक खाना खाएं।
- पढ़ाई के बीच में ब्रेक लें।
- जितना भी पढ़ा है उस पर विश्वास रखें।
- पढ़ाई के दौरान तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। इसके लिए परिवार के सदस्यों से चर्चा करते रहें।
- तनाव दूर करने के लिए हल्का म्यूजि़क सुनें।
- छोटे-छोटे लक्ष्य तय करें और लक्ष्य पूरा होने पर सेलिब्रेट करें।
- ग्रुप स्टडी की बजाय व्यक्तिगत पढ़ाई करें।
- पढ़ाई में समस्या आए तो शिक्षकों और दोस्तों का सहयोग लें।
- योजना बनाने के बाद पढ़ाई करें।
- सभी सब्जेक्ट का एक जैसा अध्ययन करें।
- प्रेरणादायक पुस्तक पढ़ें।