दिवाली पर दीये जलाते समय न करें ये 6 गलतियां

Webdunia
बुधवार, 19 अक्टूबर 2022 (18:48 IST)
diwali ke diye: दिवाली आने वाली है। हर घर दीयों से जगमगाएगा। दीपावली पर कम से कम 15 दीपक जलाने का प्रचलन है। इस बार दिवाली 24 अक्टूबर 2022 सोमवार को मनाई जाएगी। दिवाली के दिन शुभ मुहूर्त में दीये जलाते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना होता है और यह भी जान लें कि भूलकर भी न करें दीपक जलाते वक्त 6 गलतियां।
 
दीपक जलाते समय न करें ये गलतियां | deepak jalate samay na kare ye galtiyan:
 
1. कभी भी खंडित दीये न जलाएं। खंडित दीपक जलाना अशुभ माना गया है। इससे धन की हानि होती है।
 
2. पुराने दीपक जलाना भी अशुभ है। एक पुराना दीपक सरसों के तेल का धनतेरस और नरक चतुर्दशी की रात को यमदेव के लिए जरूर जलाया जाता है।
 
3. दीये जलाते वक्त दिशा का भी ध्यान रखें। दीपक पश्‍चिम की ओर रखने से आर्थिक या सेहत संबंधी नुकसान होता है। दीपक की लो या ज्योति को दक्षिण की दिशा की ओर नहीं रखना चाहिए। यह कर्ज बढ़ाता है। 
 
4. यदि घी का दीपक जला रहे हैं तो सफेद रुई का उपयोग कर सकते हैं और यदि तेल का जला रहे हैं तो लाल धागे की बत्ती का उपयोग करें। घी का दीपक बाएं और तेल का दीपक दाएं ओर रखना चाहिए। 
 
5. एक दीपक को दूसरे दीपक से कभी नहीं जलाना चाहिए यह भी अशुभ माना जाता है।
 
6. दीपक को हाथ या फूक से नहीं बुझाना चाहिए। पूजा के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि दीपक बुझे नहीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बुध का मेष राशि में गोचर, 4 राशियों के रहेगा शुभ

मई 2025 का मासिक राशिफल: हर राशि के लिए विशेष भविष्यवाणियां

कब है वृषभ संक्रांति, क्या है इसका महत्व

भारत के संबंध में बाबा वेंगा, नास्त्रेदमस और अच्युतानंद ने पहले ही बता दी थीं ये बातें

जूठे बचे भोजन का क्या करना चाहिए? प्रेमानंद महाराज ने बताया उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

महावीर स्वामी को कब और कैसे प्राप्त हुआ कैवल्य ज्ञान?

नरेंद्र मोदी को पता है कि अलफासा ने 52 साल पहले ही कर दी थी पाकिस्तान के टुकड़े-टुकड़े होने की भविष्यवाणी?

इन तीन चाबियों से खुलते हैं बद्रीनाथ धाम के कपाट, जानिए मंदिर से जुड़ीं रहस्यमयी बातें

युद्ध में विजयी होने के लिए करते हैं मां बगलामुखी का पूजन, भगवान श्रीकृष्ण ने भी की थी पूजा

Aaj Ka Rashifal: 05 मई 2025: आज इन 5 राशियों को मिलेगी व्यवसाय में सफलता, पढ़ें अपनी राशि

अगला लेख
More