Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
Diwali date Time and day 2023: दीपावली के पर्व को लेकर भी लोगों में कंफ्यूजन है कि यह पर्व 12 नवंबर को है या कि 13 नवंबर को। दीपावली का त्योहार कार्तिक माह की कृष्ण अमावस्या को मनाया जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार दिवाली कब मनाई जा रही है इसको लेकर भी मतभेद है। यहां जानिए सटीक तारीख और पूजा के शुभ मुहूर्त।
अमावस्या तिथि:-
अमावस्या तिथि प्रारंभ : 12 नवंबर 2023, रविवार को दोपहर 02:44 से प्रारंभ।
अमावस्या तिथि समाप्त : 13 नवंबर 2023, सोमवार को दोपहर 02:56 पर समाप्त।
नोट : दीपावली का पर्व चूंकि रात में मनाए जाने का महत्व है और अमावस्या तिथि रात में ही व्याप्त रहेगी इसलिए 12 नवंबर को दिवाली मनाना उचित रहेगा।
लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त-
अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 12:00 से 12:45 तक।
विजय मुहूर्त : दोपहर 02:15 से 03:00 तक।
पूजा काल : शाम को 06:12 से रात्रि 08:12 तक।
प्रदोष काल: शाम को 06:01 से रात्रि 08:34 तक।
वृषभ काल: शाम को 06:12 से रात्रि 08:12 तक।
अमृत काल : शाम 05:40 से रात्रि 07:20 तक।
निशिथ काल मुहूर्त : रात्रि 11:57 12:48 तक।
कार्तिक कृष्ण पक्ष के अमावस्या की रात को सबसे घनेरी रात माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन माता लक्ष्मी और कालिका का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन दोनों की पूजा का खास महत्व है। दीपावली की पूजा रात में ही की जाती है। इस दिन घर को साफ स्वच्छ करके घर के अंदर और बाहार चारों दिशाओं में दीपक जलाने ने माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है।