Hanuman Chalisa

कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान करने से न चूकें, जान लें 5 ऐसे फायदे जिन्हें जानकर चौंक जाएंगे

Webdunia
सोमवार, 7 नवंबर 2022 (05:16 IST)
Kartik Purnima 2022: कार्तिक पूर्णिमा के दिन नदी में दीप प्रवाहित करने का प्रचलन है। इसी दिन देव दिवाली है और इसी दिन चंद्र ग्रहण भी लगेगा। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 8 नवंबर 2022 को यह त्योहार मनाया जाएगा। दीपक का दान करना, दीप को नदी में प्रवाहित करना या दीप को जलाकर उसे उचित स्थान पर रखना दीपदान कहलाता है। आओ जानते हैं दीपदान करने के 5 आश्‍चर्यजनक फायदे।
 
1. सभी देवताओं का मिलता आशीर्वाद : कार्तिक पूर्णिमा के दिन सभी देवी और देवता गंगा के तट पर एकत्रित होकर स्नान करके दिवाली मनाते हैं। यदि इस समय पवित्र नदी के तट पर दीपदान किया जाए तो सभी देवी और देवताओं का एक साथ आशीर्वाद मिलता है। 
 
2. अकाल मृत्यु से बचाता है दीपदान : इस दिन किया गया दीपदान जातक को असमय या अकाल मृत्यु से बचाता है। यानी उसकी कभी भी किसी घटना या दुर्घटना में मौत नहीं होगी। अपने मृ‍तकों की सद्गति के लिए भी करते हैं दीपदान। मोक्ष प्राप्ति के लिए करते हैं दीपदान।
3. बुरी नकारात्मक शक्तियों से बचाता है दीपदान : इस दिन क्या गया दीपताल सभी तरह की अला-बला, गृहकलह और संकटों से बचाता है साथ ही यम, शनि, राहु और केतु के बुरे प्रभाव से बचने के लिए भी दीपदान करते हैं। जीवन से अंधकार मिटकर सकारात्मकता का उजाला फैल जाता है।
 
4. जीवन की बाधा हटाता दीपदान : जीवन में हर क्षेत्र में सफल होने के लिए और किसी भी तरह की पूजा या मांगलिक कार्य की सफलता हेतु दीपदान जरूर करें।
 
5. सुख समृद्धि के लिए करें दीपदान : इस दिन दीपदान करने से घर में धन, सुख, समृद्धि और शांति का वर्षभर निवास रहता है। लक्ष्मी माता और भगवान विष्णु प्रसन्न होकर कृपा करते हैं। कार्तिक माह में भगवान विष्णु या उनके अवतारों के समक्ष दीपदान करने से समस्त यज्ञों, तीर्थों और दानों का फल प्राप्त होता है।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या भारत में बना था ईसा मसीह के कफन का कपड़ा? DNA रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

April Monthly Horoscope 2026: अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: जानिए कैसे बदलेंगे आपके जीवन के हालात इस महीने

मंगल का मीन राशि में गोचर: जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर

मंगल-शनि की युति से बनेगा ज्वालामुखी योग, दुनिया में हो सकती हैं ये 5 बड़ी घटनाएं

यहूदी, ईसाई और मुस्लिम धर्म की भविष्‍वाणी: क्या यही है 'कयामत' की लड़ाई?

सभी देखें

धर्म संसार

04 April Birthday: आपको 04 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 4 अप्रैल 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Vaishakh maas 2026: वैशाख मास प्रारंभ, जानें इस विशेष माह की 10 खास बातें

रौद्र संवत्सर 2083: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन-सफलता का योग

अक्षय तृतीया 2026 कब है- 19 या 20 अप्रैल? तिथि को लेकर कंफ्यूजन का जानिए सही जवाब

अगला लेख