Hanuman Chalisa

World Physiotherapy Day 2023: विश्व फिजियोथेरेपी दिवस क्यों, जानें महत्व, उपचार और थीम

Webdunia
World Physical Therapy Day 2023: प्रतिवर्ष 8 सितंबर को विश्व फिजियोथेरेपी दिवस को विश्‍व भौतिक चिकित्‍सा दिवस के रूप में मनाया जाता है। बदलती लाइफस्‍टाइल में फिजिकल थेरेपी का योगदान बढ़ता ही जा रहा है। आजकल बदलते खानपान की वजह से और अनहेल्‍दी फूड की लाइफस्‍टाइल से युवाओं को भी इसकी जरूरत पड़ने लगी है। 
 
पुराने दर्द से राहत दिलाने में फिजिकल थेरेपी बहुत उपयुक्‍त है। हालांकि कोविड के दौरान फिजिकल थेरेपी की अहम भूमिका रही है। दरअसल, फिजिकल थेरेपी हमारे शरीर/ बॉडी में हो रहे असहनीय दर्द को कम करने के लिए दी जाती है। जब किसी व्यक्ति के बॉडी का अंदरूनी हिस्‍सा बुरी तरह से दब जाता है या मूवमेंट नहीं कर पाता है, तब खासतौर पर यह थेरेपी दी जाती है। 
 
आइए जानते हैं फिजिकल थेरेपी के इतिहास के बारे में:- फिजिकल थेरेपी दिवस की शुरुआत 8 सितंबर 1951 में हुई थी। विश्‍व भौतिक चिकित्‍सा परिसंघ द्वारा 'विश्‍व भौतिक परिषद दिवस को मनाने की औपचारिक घोषणा 8 सितंबर 1996 को की गई थी। इसके बाद से हर साल 8 सितंबर को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का महत्‍व है कई सारी असहनीय पीड़ा और स्थितियों में बड़े पैमाने पर इसका प्रयोग किया जाता है। 
 
निम्न बीमारियों में मुख्‍य रूप से दी जाती है फिजिकल थेरेपी : लकवा, सायटिका, मांसपेशियों में खिंचाव होना, अस्‍‍थमा, कमर दर्द, फाइब्रोमयल्गिया, संतुलन, कमर में जलन जैसी समस्‍या होने पर यह थेरेपी देने से रोगी को राहत मिलती है। यह दर्द कम करने के साथ-साथ तनाव को भी कम करती है। 
 
कब दी जाती है फिजिकल थेरेपी, जानें-
 
- काम करने में असमर्थ अंग के मूवमेंट को बढ़ाना।  
 
- सर्जरी, चोट लगना, फ्रेक्‍चर होना जैसी चीजों की रिकवरी में मदद करना।
 
- दर्द कम करने में मदद करना। 
 
- हड्डियों में हो रहे दर्द को कम करना आदि शारीरिक समस्याओं के इलाज के लिए फिजियोथेरेपी का उपयोग किया जाता है।
 
फिजियोथेरेपी दर्द को कम करने में मदद करने के साथ ही चोट से राहत देती है तथा दिल और दिमाग स्वस्थ रखने के साथ ही शरीर को ऊर्जा और शारीरिक रूप से मजबूती प्रदान करने में भी मददगार है।
 
वर्ल्‍ड फिजिकल थेरेपी डे 2023 थीम - Theme of World Physical Therapy Day 2023
 
हर साल इसकी अलग ही थीम रहती है। वर्ष 2023 में विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस या विश्व फिजियोथेरेपी दिवस का विषय 'गठिया' (Arthritis) तय किया है। जिसमें रुमेटीइड गठिया और अक्षीय स्पोंडिलर्थराइटिस ये जो 2 प्रकार के सूजन संबंधी गठिया हैं, (Rheumatoid arthritis and axial spondylarthritis are two types of inflammatory arthritis that will be highlighted on this day) जिस पर इस दिन प्रकाश डाला जाएगा। बता दें कि पिछले वर्ष के विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस का विषय 'ऑस्टियोआर्थराइटिस' (osteoarthritis) था।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: Health Benefits of Kiwano : किवानो फल खाने के बाद आपको पता चलेंगे इसके फायदे

ALSO READ: Health Tips : बुढ़ापे में भी आपको जवान बनाए रखेगा ये बेहद करामाती फल, मात्र 5 रुपए में मिल जाएगा

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

त्रिपुरा चुनाव में कुल 822 वोट पाने वाली पार्टी (NCPI) लोकसभा में बनी NDA की नई 'पॉवर प्लेयर'!

Global Wind Day 2026: विश्व पवन दिवस क्या है, क्यों मनाया जाता है?

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

अगला लेख