rashifal-2026

World Hypertension Day : हर चौथा व्यक्ति शिकार है इस बीमारी का, जानें क्या है इस वर्ष की थीम

Webdunia
वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे (world hypertension day) यानी विश्व रक्तचाप दिवस हर साल 17 मई को मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत 17 मई 2006 से हुई थी। वर्तमान में हर चौथा व्यक्ति इस बीमारी से जूझ रहा है। लोगों की बेहतरी के लिए, सजग करने के लिए यह दिन मनाया जाता है।

इस दिन की शुरुआत द वर्ल्ड  हाइपरटेंशन लीग के द्वारा की गई थी। इस बीमारी का दूसरा नाम है हाई ब्लड प्रेशर। जिसके प्रभाव से हेल्थ पर गंभीर असर पड़ता है। जैसे- दिल का दौरा, स्ट्रोक, डिमेंशिया, विजन लॉस हो जाना। शुरुआती चरणों में इसका पता नहीं चलता है। साथ ही बहुत अधिक विशिष्ट लक्षण भी नहीं है। 
 
हाइपरटेंशन के लक्षण 
इस बीमारी के बहुत अधिक खास लक्षण नहीं है लेकिन शरीर में कुछ इस तरह के लक्षण सामने आने पर आप सतर्क जरूर हो सकते हैं। जैसे- भयानक सिरदर्द, सांस फूलना, धुंधला दिखना, बेचैनी होना, नाक से खून बहना, सिर में भारीपन, हल्के-हल्के चक्कर आना। 
 
खाने का रखें ध्यान 
हाईपरटेंशन से पीड़ित लोगों को अपने खान-पान में जरूर बदलाव करना पड़ता है। जिसका असर स्वास्थ्य पर साफ तौर पर दिखाई देता है। अक्सर डॉक्टर द्वारा इस तरह से डाइट चार्ट दिया जाता है जो बीमारी को कंट्रोल करने में मदद करती है। आइए जानते हैं हाई ब्लड प्रेशर के मरीज भोजन में क्या खा सकते हैं जिससे उनका बीपी नियंत्रित रहें- 
 
- दलिया, केला, हरी सब्जियां, दूध, छाछ, दही, टमाटर, करेले, खीरा, प्याज, पपीता, आंवाला, हरे चने, पोहा, मूंग की दाल आदि। 


ALSO READ: world hypertension day : क्यों मनाया जाता है विश्व हाइपरटेंशन दिवस, जानिए

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

चेहरा पड़ गया है काला और बेजान? सर्दियों में त्वचा को मखमल जैसा कोमल बनाएंगे ये 6 जादुई टिप्स

Hair loss: बालों का झड़ना: कारण, डाइट चार्ट और असरदार घरेलू नुस्खे

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

Health tips: स्वस्थ जीवन के लिए 10 सरल और असरदार उपाय

Work From Home: घर में इस दिशा में बैठकर करेंगे काम, तो करियर में मिलेगी दोगुनी तरक्की

सभी देखें

नवीनतम

Clock Direction: घड़ी लगाने की सही दिशा बदल देगी आपका 'बुरा समय', आज ही चेक करें अपना घर

Valentine Day Essay: वेलेंटाइन डे पर बेहतरीन निबंध हिन्दी में

प्रेरक कविता: तुम कमजोर नहीं हो

इन 10 तरह के लोगों से कभी उम्मीद न रखें, वरना जीवन में मिलेगा सिर्फ दुख

हिन्दी कविता: फूल पलाश के...

अगला लेख