Hanuman Chalisa

क्या आपके शरीर में बढ़ रहा है यूरिक एसिड? तो आजमाएं ये 5 सरल उपाय

Webdunia
अक्सर लोगों को 30 वर्ष की उम्र के बाद गठिया और उसमें दर्द व सूजन की शिकायत होने लगती है और गलत खानपान से यह तकलीफ बढ़ भी सकती है। शरीर में यूरिक  एसिड का स्तर बढ़ने पर भी इस तरह की समस्याओं में इजाफा होता है। ऐसी स्थ‍िति में आपके लिए मददगार होंगे यह 5 उपाय 
 
1 विटामिन सी से भरपूर फलों का सेवन यूरिक एसिड कम करने में बेहद मददगार साबित होगा। इसके साथ ही चेरी, ब्लू बेरी जैसे फलों जूस, शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मददगार है।
 
2 हाई फाइबर फूड का सेवन भी बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने में सहायक है। यह यूरिक एसिड को सोखने में मददगार है। इसके अलावा अंगूर के बीजों का प्रयोग कई बीमारियों की दवाओं में किया जाता है।
 
3 हरा धनिया एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है और एक तरह से डाइयूरेटिक की तरह काम करता है। इसका व इसके जूस का भरपूर सेवन करना गठिया और अन्य तकलीफों से निजात दिलाएगा।
 
4  फैटी चीजें और अधिक मीठे खान-पान एवं पेय पदार्थों का सेवन यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में बाधा पैदा कर सकता है। यूरिक एसिड बढ़ने पर शराब और इन चीजों का सेवन न करें।
 
5 एपल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका, पानी के साथ मिलाकर लेना भी फासदेमंद है। डॉक्टर्स भी यूरिक एसिड का स्तर कम करने के लिए कुछ दवाएं देते हैं, जो आपकी सेहत और शरीर की प्रकृति के अनुसार दी जाती हैं। डॉक्टर की मदद लेना एक बेहतर उपाय साबित होगा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

पिंडली के दर्द से छुटकारा पाने के 5 कारगर तरीके जानें

jharkhand recipe: झारखंड का पारंपरिक पकवान ओकोपोको, जानिए कैसे बनता है यह व्यंजन

जब रास्ते बंद दिखें… समझ लो किस्मत नया दरवाज़ा खोल रही है

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

June 21 Yoga Day: विश्व योग दिवस क्या है? जानें वर्ष 2026 की थीम

योगा डे 2026: ध्यान क्या है, सुदर्शन क्रिया, सक्रिय ध्यान या भावातीत ध्यान?

Essay on Father: फादर्स डे पर पिता को समर्पित सबसे बेहतरीन निबंध

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

Inspirational Yoga Poem: स्वास्थ्य लाभ पर बेहतरीन हिन्दी कविता: योग जीवन का अमृत