Hanuman Chalisa

Covid Protocol : कोरोना वायरस से खुद को बचाने के लिए सबसे प्रभावी तरीका

Webdunia
कोरोना वायरस का प्रकोप अभी भी जारी है। साल 2021 में आई कोरोना की लहर ने सभी को चौंका दिया है। चारों और त्राहिमाम मचा हुआ है। साल 2020 में आए कोरोना वायरस से बचाव के लिए कुछ नियमों का पालन करना सभी को जरूरी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन, वैज्ञानिक और डॉक्टर द्वारा लगातार बताया जा रहा है कि हाथ धोना जरूरी है। आइए जानते हैं सलाहकारों द्वारा हाथ धोने पर इतना जोर क्यों दिया जा रहा है?
 
कैसे बनता है वायरस? क्यों हाथ धोए जाते हैं? 
 
अधिकतम वायरस तीन चीजों से बना होता है- आरएनए, प्रोटीन और लिपिड। इन तीनों परतों के क्रमानुसार वायरस का निर्माण होता है। लिपिड लेयर वायरस को बाहरी रूप से कवर करती है लेकिन यह लेयर सबसे अधिक कमजोर होती है। अब बाहरी परत कमजोर होने से इसे आसानी से तोड़ा जा सकता है। वायरस के इस लेयर को तोड़ने के लिए किसी तेज केमिकल की जरूरत नहीं होती है। इसलिए आसानी से साबुन से ही हाथ धोकर इसे तोड़ा जा सकता है। 
 
बता दें कि वायरस 50-20,000 नैनोमीटर के बीच होता है। और वायरस भी नैनो पार्टिकल्स की तरह ही है। जब कोई व्यक्ति छींकता, खांसता है तो उसके मुंह से निकले हुए पार्टिकल्स काफी खतरनाक होते हैं। जी हां, मुंह और नाक से निकले पार्टिकल्स का पानी सूख जाता है लेकिन बैक्टीरिया नहीं खत्म होते हैं। कपड़े और त्वचा पर सबसे अधिक बैक्टीरिया होते हैं और लंबे समय तक रहते हैं। इसलिए कोशिश करें हमेशा नाक और मुंह पर हाथ रखकर छींकें और खांसें। इसके बाद तुरंत हाथ धो लें।
 
हाथ धोते वक्त ध्यान रखने योग्य बातें - 
 
विशेषज्ञों के मुताबिक हाथ धोने से वायरस के अलावा, दस्त, डायरिया, पीलिया, टाइफाइड जैसी गंभीर बीमारियों से भी बचा जा सकता है। ध्यान रहें हाथों को कभी भी कॉमन नैपकिन से नहीं पोंछें। या तो आप उन्हें हवा में सुखा लें या अपने निजी नैपकिन से ही हाथ पोंछे। दरअसल गीले टॉवल, नैपकिन में बैक्टीरिया के पैदा होने की संभावना अधिक होती है। 
 
वैज्ञानिकों और विश्व स्वास्थ्य संगठन का सुझाव है कि जब भी हाथ धोएं उसे तसल्ली से धोएं। सबसे पहले साबुन लें, थोड़ा सा पानी डालें और कम से कम 30 सेकंड तक हाथों को तसल्ली से धोएं। 

ALSO READ: ऑक्सीजन देने वाले वृक्ष के 20 आध्यात्मिक रहस्य

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

summer cooling tips: नौतपा में आग उगलेगी धरती, जानें Nautapa में घर पर राहत पाने के 7 घरेलू तरीके

गंगा दशहरा जल के प्रति कृतज्ञता का पर्व

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

Nautapa 2026: 25 मई से नौतपा: भीषण गर्मी के दिन, जानें महत्व, पर्यावरण और सेहत पर प्रभाव

अगला लेख