dharma sangrah

फिर से फैल रहा है कोरोना, रखें ये 6 सावधानियां

WD Feature Desk
शुक्रवार, 6 जून 2025 (12:26 IST)
कोविड 19 यानी कोरोना वायरस अब फिर से भारत में फैलने लगा है। फरवरी 2020 में इसने भारत में दस्तक दी थी इसके बाद भारत में लॉकडाउन लगाया गया जो करीब 2 वर्षों तक चला फिर भी इस दौरान लाखों लोगों की जान चली गई। पिछले अनुभव से लोगों को सीख लेकर इस महामारी से बचने के बारे में सोचना चाहिए। हालांकि कई लोगों को वैक्सिन लगी है इसके बावजूद लोगों में यह फैल रहा है। पूरे देश में इस वक्त 4 हजार से ज्यादा एक्टिव केस है। 34 लोगों की मौत हो चुकी है। जानिए क्या रखें सावधानी।
 
1. इम्यूनिटी: यह सभी जानते हैं कि कोरोना काल में वे लोग बचे रहे जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता स्ट्रांग थी। कोरोना की जो दवाइयां भी थी उनमें से अधिकतर इम्यूनिटी बढ़ाने की ही थी। इसलिए अपनी इम्यूनिटी पावर को बढ़ाएं। इसके लिए आप खानपान में सावधानी रखें और विटामिन सी वाले फूड ज्यादा खाएं। 
 
2. बार बार हाथ धोएं: कोरोना काल में हमें यह बताया गया था कि बार बार हाथ क्यों धोना चाहिए। कहीं पर भी आपने कुछ छुआ है तो हाथों से यह संक्रमण आपके शरीर के अंदर जा सकता है। बेहतर है कि अपने चेहरे को बार-बार छूने से बचें। 
 
3. सब्जी और फल: कोविड-19 के बढ़ते खतरे को देखते हुए फल और सब्जियों के इस्तेमाल में भी सावधानी बरतनी आवश्यक है। यदि आप अपने घर में सब्जियों या फलों को लाकर सीधे फ्रिज में स्टोर कर देते हैं तो यह लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है। ऐसे में वायरस या अन्य कोई बीमारियां होने का खतरा बढ़ सकता है, क्योंकि यह वायरस ठंडी जगहों पर ज्यादा फैलता है। सब्जी और फलों को स्टोर करने से पहले अच्छी तरह साफ करें।
 
4. मास्क लगाएं: विशेषज्ञों के मुताबिक कोविड-19 से बचाव के लिए मास्‍क जरूर पहनें। मास्‍क संक्रमित व्‍यक्ति के संपर्क में आने पर हवा की बूंदों को रोककर संक्रमण से बचाने में मदद करता है। यह संक्रमण कैसे फैल रहा है बिल्‍कुल कोई नहीं जानता है। सभी तरह के मास्‍क संक्रमण से बचाने में सुरक्षा करते हैं। CDC के मुताबिक कपड़े के मास्‍क कोविड के नए वैरिंएट से बचाने में मदद नहीं करेंगे। इसके लिए N-95 मास्‍क का प्रयोग करें।
 
5. ट्रैवल करते वक्त रहें सावधान: बस या मेट्रो में कई लोग सफर करते हैं। उनमें ऐसे भी लोग होते हैं, जो फ्लू के लक्षणों से भी पीड़ित रहते हैं। हालांकि यह नहीं कहा जा सकता है कि ये लक्षण कोरोनावायरस के ही हैं, लेकिन सावधानी तो जरूरी है ही। बस में सफर करने के दौरान आप लोगों से उचित दूरी बनाकर रखें। ऐसे व्यक्ति जो खांस या छींक रहे हैं, उनसे दूरी बनाकर रखें और उनके साथ सीट शेयर न करें। मास्क लगाकर रखें। बस या मेट्रो में सफर करने के दौरान किसी भी चीज जैसे हैंगर को पकड़ने से बचें, क्योंकि ऐसे कई लोग हैं, जो छींकने या खांसने के बाद हाथों का इस्तेमाल करते हैं फिर इन्हीं हाथों से मेट्रो या बस के हैंगर को पकड़ते हैं। इसलिए कोशिश करें कि हैंगर को न पकड़ना पड़े। अपने चेहरे को बार-बार छूने से बचें। 
 
6. दूरी बनाए रखें: कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक दूरी रखना जरूरी है। व्यक्तिगत स्वच्छता और शारीरिक दूरी बनाए रखें। दूरी बनाए रखने से ही  आप 90 प्रतिशत अपना बचाव कर लेंगे। छींकते और खांसते समय अपनी नाक और मुंह को रूमाल या टिशू से ढंकें। चेहरे और आंखों पर हाथों से टच नहीं करना है। यदि आपकी चेहरे को बार-बार टच करने की आदत है तो इसे तुरंत बदल डालें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

Teachers Day 2026: हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों से कहना चाहता है ये 5 बातें, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास

अगला लेख