Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
दीपावली सौभाग्य और खुशियों का पर्व है। इस दिन इन उपायों को आजमाने से दुर्भाग्य का नाश होगा और सौभाग्य के सितारे जगमगाने लगेंगे।
दुर्भाग्य नाश के लिए-
दीपावली के दिन प्रात:काल अपने घर के मुख्य द्वार के सामने तीन गोमती चक्रों का चूर्ण बनाकर बिखेर दें। दीपावली के दिन इस उपाय के करने से दुर्भाग्य का नाश होता है।
ऋण मुक्ति के लिए-
दीपावली के दिन ऋण मुक्ति के लिए निम्न मंत्र के एक लाख जाप से ऋणमुक्ति होती है।
मंत्र : ॐ गं ऋणहर्तायै नम:॥
व्यापार बंधन से मुक्ति के लिए-
अपने व्यापार को अभिचार कर्म, बंधन आदि से मुक्त करने के लिए दीपावली के दिन निम्न मंत्र के एक लाख जाप करने से व्यापार बंधन दूर होता है।
मंत्र : ॐ कीलि कीलि नम:॥
धनागम के लिए-
यदि आप निरन्तर धनागम चाहते हैं तो दीपावली के दिन पूर्ण विधि-विधान से गूलर की जड़ स्वर्ण ताबीज में भरकर धारण करें। इस उपाय से कभी धन का अभाव नहीं रहता किन्तु गूलर की जड़ प्राप्त करने का शास्त्रोक्त विधान करना आवश्यक है।
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com