Hanuman Chalisa

धनतेरस : यश,सुख और ऐश्वर्य चाहिए तो आज खरीदें हाथी

Webdunia
धनतेरस पर पर हाथी की पूजा करने का भी विधान है। कथा आती है कि एक राजा की दो रानियां थीं। बड़ी रानी के अनेक पुत्र थे, लेकिन छोटी रानी को एक ही पु‍त्र था। एक दिन बड़ी रानी ने मिट्टी का हाथी बनाकर पूजन किया, पर छोटी रानी पूजन से वंचित हो गई। इससे वह उदास हो गई। उसके पुत्र से अपनी माता का दु:ख देखा नहीं गया। वह इंद्र से ऐरावत हाथी ले आया। उसने माता से कहा कि तुम इसकी पूजा करो। रानी ने उसकी पूजा की, बाद में उसका पुत्र बहुत यशस्वी हुआ। तभी से इस दिन सजे-धजे सोने, चांदी, तांबे, पीतल, कांसे या मिट्टी  के हाथी को पूजने की परंपरा आरंभ हुई।
क्या करें धनतेरस के दिन  
 
*सुबह-सवेरे जल्दी उठकर 16 बार हाथ-मुंह धोएं। इसके बाद स्नान एवं अन्य नित्य कर्म करें।
 
* चंदन, चांदी, सोना, पीतल, कांसा, तांबा या मिट्टी आदि से बनी भगवती श्रीमहालक्ष्मी और हाथी की प्रतिमा स्थापित करें।
 
* 16 सेत्र के धागे में 16 ही गठान लगाएं और हर गांठ का पूजन 'महालक्ष्म्यै नम:' मंत्र के साथ करें।
 
* महालक्ष्मी का षोडशोपचार पूजन करें। पूजा के बाद 16 गांठों वाला पू‍जित सूत्र दाएं हाथ की कलाई में बांधें। 16वें दिन इसे खोलकर लक्ष्मीजी के पास रखते हैं। 
 
* 16 दूर्वा और 16 अक्षत लेकर कथा सुनें। 
 
* आटे के 16 दीपक बनाकर दक्षिणा के साथ ब्राह्मण को दान करें। 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या भारत में बना था ईसा मसीह के कफन का कपड़ा? DNA रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

April Monthly Horoscope 2026: अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: जानिए कैसे बदलेंगे आपके जीवन के हालात इस महीने

मंगल का मीन राशि में गोचर: जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर

मंगल-शनि की युति से बनेगा ज्वालामुखी योग, दुनिया में हो सकती हैं ये 5 बड़ी घटनाएं

यहूदी, ईसाई और मुस्लिम धर्म की भविष्‍वाणी: क्या यही है 'कयामत' की लड़ाई?

सभी देखें

धर्म संसार

04 April Birthday: आपको 04 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 4 अप्रैल 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Vaishakh maas 2026: वैशाख मास प्रारंभ, जानें इस विशेष माह की 10 खास बातें

रौद्र संवत्सर 2083: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन-सफलता का योग

अक्षय तृतीया 2026 कब है- 19 या 20 अप्रैल? तिथि को लेकर कंफ्यूजन का जानिए सही जवाब

अगला लेख