धनतेरस पर खरीदते हैं ये 10 शुभ वस्तुएं, जानें क्यों

धनतेरस स्पेशल स्टोरीज
अनिरुद्ध जोशी
Dhanteras 2024 : इस बार कार्तिक कृष्ण पक्ष में धनतेरस की त्रयोदशी तिथि 29 अक्टूबर 2024, मंगलवार को है। धनतेरस पर कुछ खास वस्तुएं खरीदने का प्रचलन है। कई लोग धनतेरस पर जम कर खरीदारी करते हैं, जबकि यह जाना जरूरी है कि धन तेरस पर क्या खरीदना शुभ होता है या क्या खरीदना चाहिए।

dhanteras par kya kharide : आओ जानते हैं उन्हीं में से 10 वस्तुओं के नाम।

1. सोना : इस दिन सोने के आभूषण खरीदने की परंपरा भी है। सोना भी लक्ष्मी और बृस्पति का प्रतीक है इसलिए सोना खरीदें। 

2. चांदी : इस दिन चांदी खरीदने का प्रचलन भी है। कुछ लोग चांदी के सिक्के खरीदते हैं। इन सिक्कों पर माता लक्ष्मी और कुबरे की आकृति बनी होती है।

3. बर्तन : इस दिन पुराने बर्तनों को बदलकर यथाशक्ति ताम्बे, पीतल, चांदी के गृह-उपयोगी नवीन बर्तन खरीदते हैं। पीतल के बर्तन लक्ष्मी और बृहस्पति के प्रतीक हैं अत: इस दिन सोना नहीं खरीद पा रहे हैं तो पीतल के बर्तन जरूर खरीदें।

4. धनिया : इस दिन जहां ग्रागीण क्षेत्रों में धनिए के नए बीज खरीदते हैं वहीं शहरी क्षेत्र में पूजा के लिए साबुत धनिया खरीदते हैं। इस दिन सूखे धनिया के बीज को पीसकर गुड़ के साथ मिलकर एक मिश्रण बनाकर 'नैवेद्य' तैयार करते हैं।

5. नए वस्त्र : इस दिन दीपावली पर पहनने के लिए नए वस्त्र खरीदने की परंपरा भी है।

6. लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति : इस दिन दीपावली पूजन हेतु लक्ष्मी और गणेशजी की मूर्ति या ‍चित्र खरीदते हैं और इसी दिन धन्वंतरि की पूजा हेतु उनकी मूर्ति या चित्र भी खरीदते हैं।

7. खिलौने : इस दिन बच्चों के लिए खिलौने भी खरीदे जाते हैं। बच्चों का मन खुश रखने से घर में सकारात्मक माहौल बनता है।

8. खील-बताशे : इस दिन पूजा की सामग्री के साथ ही खील-बताशे आदि भी खरीदे जाते हैं। यह घर में खुशियां लाते हैं।

9. गोमती चक्र और कोड़ियां : इस दिन बच्चों की सुरक्षा के लिए गोमदी चक्र और धन समृद्धि बढ़ाने के लिए कोड़ियां खरीदते हैं।

10. झाड़ू : इस दिन झाडू खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे वर्षभर के लिए घर से नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है। इसके अलावा दीपक, दक्षिणवर्ती शंख, कमलगट्टे या रुद्राक्ष की माला, धार्मिक साहित्य, औषधि, नमक, नया वाहन या नया घर भी खरीदा जाता है।

ALSO READ: धनतेरस की असली कहानी/कथा क्या है?
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

इजराइल के दुश्मन क्यों है ईरान सहित सभी मुस्लिम देश?

12 जून से मांगलिक कार्यों पर लगेगा विराम, 5 माह तक नहीं होंगे शुभ कार्य

वट सावित्री व्रत दो बार क्यों मनाया जाता है?

शनि देव को अतिप्रिय हैं ये चार फूल: शनि जयंती पर चढ़ाने से दूर होंगे शारीरिक तथा मानसिक कष्ट

वट सावित्री व्रत के दिन नहीं मिले बरगद का पेड़ तो ऐसे करें पूजा

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: 25 मई का दैनिक राशिफल, जानें आपके लिए क्या है आज के दिन के संकेत

25 मई 2025 : आपका जन्मदिन

वट सावित्री व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

25 मई 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

कांस में ऐश्वर्या ने मांग में सजाया सिन्दूर, दुनिया को दिया देश की संस्कृति और ताकत का संदेश