Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

Advertiesment
हमें फॉलो करें Dhanteras 2024

WD Feature Desk

, बुधवार, 23 अक्टूबर 2024 (17:05 IST)
Dhanteras & Diwali 2024 Shopping Muhurat: पुष्य नक्ष‍त्र, धनतेरस और दिवाली पर लोग वाहन खरीदते हैं। इस दिन यदि शुभ मुहूर्त में वाहन खरीदा जाए तो वह शुभ फलदायी होता है। धनतेरस को धन त्रयोदशी भी कहते हैं। इस दिन भगवान धनवंतरि और यमदेव की पूजा होती है जबकि दीपावली पर माता लक्ष्मी, गणेश और कुबेर की पूजा होती है। आओ जानते हैं 29 अक्टूबर 2024 धनतेरस और 31 अक्टूबर दिवाली पर वाहन यानी कार और बाइक आदि खरीदने के क्या है शुभ मुहूर्त।
Dhanteras 2024
धनतेरस के शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर 2024: 
धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम को 06:31 रात्रि 08:13 तक।
खरीदारी का अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:42 से 12:27 तक।
खरीदारी का विजय मुहूर्त: दोपहर 01:56 से 02:40 तक।
 
धनतेरस के शुभ योग: 
त्रिपुष्कर योग सुबह 06:31 से 10:31 तक। 
अमृत काल : सुबह 10:25 से 12:13 तक।
धता योग : शाम 06:34 तक।
 
31 अक्टूबर 2024 दिवाली के दिन के शुभ मुहूर्त:-
वाहन खरीदने के लिए अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:42 से 12:27 तक।
वाहन खरीदने के लिए विजयी मुहूर्त: दोपहर 01:55 से 02:39 तक।
लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त : शाम 05:32 से रात्रि 08:51 के बीच।
Dhanteras 2024
अभिजीत मुहूर्त का महत्व : अभिजीत का सामान्य अर्थ होता है विजेता और मुहूर्त अर्थात समय। कई बार ऐसा होता है कि हमें किसी दिन कोई कार्य करना होता है तो अक्सर हम मुहूर्त देखते हैं और पता चलता है कि कोई शुभ मुहूर्त इस दिन है या नहीं यह तो पंचांग का विशेषज्ञ ही बता पाएंगे। ऐसी स्थिति में जिन्हें पंचांग की जानकारी न भी हो तो भी वे अभिजीत मुहूर्त को जानकर कार्य कर सकते हैं क्योंकि अभिजीत मुहूर्त हर दिन होता है। इस मुहूर्त में किए जाने वाले सभी कार्य सफल होते हैं और व्यक्ति को विजय प्राप्त होती है। अत: इस मुहूर्त में कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है।ALSO READ: धनतेरस पर भूलकर भी न करें इन चार चीजों की खरीदारी, वर्ना रुक जाएगी बरकत
 
विजयी मुहूर्त : यह मुहूर्त भी विजय दिलाने वाला शुभ मुहूर्त होता है। यह मुहूर्त दिन के किसी भी समय में आ सकता है। यह करीब 2 घंटे का मुहूर्त होता है। इस मुहूर्त में किए गए कार्यों को विजय और सफलता प्राप्त होती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Diwali Skincare : त्योहार के दौरान कैसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल