इन 7 तरह के खास दीपक से करें स्वागत दिवाली का, पढ़ें अनूठी जानकारी

ज्योतिषाचार्य पं. धनंजय दुबे
दिवाली पर दीपक हम सब जलाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ विशेष प्रकार के दीपक विशेष संख्या में जलाने पर जीवन की हर बाधा का निवारण होता है और हर तरह का ऐश्वर्य और सौभाग्य प्राप्त होता है। पढ़ें अनोखी जानकारी.... 
 
1.  पीतल का दीया : 
 
इस दीपक की दिशा पूर्व का होना चाहिए। यह घी का दीपक होना चाहिए। दीपक संख्या 2 रखें। समय सूर्योदय का होना चाहिए। 
 
लाभ : लक्ष्मी का आगमन और सभी देवताओं की कृपा प्राप्त होती है 
 
2 . उडद का दीया : 
 
इस दीपक की दिशा उत्तर और दक्षिण का होना चाहिए। दो बाती का दीपक बनाएं। तिल के तेल का दीपक होना चाहिए। दीपक संख्या 3 रखें। समय निशा काल रात्रि 11 बजे के बाद का होना चाहिए। 
 
लाभ : नकारात्मक शक्तियां दूर होती है, अतृप्त आत्माओं को शान्ति मिलती है।  
 
3 . मिटटी का दीया 
 
इस दीपक की दिशा दक्षिण होना चाहिए। चार बाती अर्थात चौमुख दीपक होना चाहिए। सरसो के तेल का दीपक होना चाहिए। दीपक संख्या एक रखें। समय देर रात्रि 10 बजे के बाद। 
 
लाभ : पितरों को प्रसन्नता प्राप्त होती है। 
 
4 . आटा और गंगाजल मिला दीया 
 
इस दीपक की दिशा संध्या समय में ईशान कोण में होना चाहिए। घी का दीपक हो और एक बाती लगाएं। दीपक संख्या पांच रखें। समय संध्या गोधूलि का समय 05 से 06 बजे  
 
लाभ : आरोग्य प्राप्ति होती है, ज्ञान बढ़ता है, गुरु कृपा प्राप्त होती है।  
 
5 . हल्दी आटा मिला हुआ दीया 
 
दिशा ईशान कोण, एक मुखी दीपक , घी गाय का। समय सूर्यास्त से एक घंटे के बाद। दीपक संख्या सात रखें। 
 
लाभ : गुरु का आशीष प्राप्त होता है। संतान का कष्ट समाप्त होता है।   
 
6 . आटा और गुलाब जल मिला दीया
 
दिशा पूर्व, समय सूर्यास्त के पहले, दीपक गाय के घी का होना चाहिए। दीपक की संख्या सात रखें। 
 
लाभ : लक्ष्मी प्राप्ति और आर्थिक कष्ट दूर होता है। व्यापारिक उन्नति होती है।   
 
7 . गुड़ मिला दीया
 
दिशा उत्तर का होना चाहिए, दीपक घी का होना चाहिए। एक बाती होना चाहिए। समय मध्य रात्रि 12 बजे, दीपक संख्या 14 रखें।  
 
लाभ : मां शक्ति की कृपा प्राप्त होती है और सिद्धि मिलती है।   
 
ज्योतिषाचार्य पंडित धनंजय दुबे

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या गया जी श्राद्ध से होती है मोक्ष की प्राप्ति !

Budh asta 2024: बुध अस्त, इन राशियों के जातकों के लिए आने वाली है मुसीबत, कर लें ये उपाय

Weekly Horoscope: इस हफ्ते किसे मिलेगा भाग्य का साथ, जानें साप्ताहिक राशिफल (मेष से मीन राशि तक)

श्राद्ध पक्ष कब से प्रारंभ हो रहे हैं और कब है सर्वपितृ अमावस्या?

Shani gochar 2025: शनि के कुंभ राशि से निकलते ही इन 4 राशियों को परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

सभी देखें

धर्म संसार

Shardiya navratri 2024: शारदीय नवरात्रि प्रतिपदा के दिन जानिए घट स्थापना का शुभ मुहूर्त

20 सितंबर 2024 : आपका जन्मदिन

20 सितंबर 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

16 shradh paksha 2024: पितृ पक्ष का चौथा दिन : जानिए तृतीया श्राद्ध तिथि का महत्व और इस दिन क्या करें

Indira ekadashi 2024: इंदिरा एकादशी व्रत का महत्व एवं पारण का समय क्या है?

अगला लेख
More