Hanuman Chalisa

धनतेरस की शाम भूलकर भी न करें 5 चीजों का दान, वरना साल भर रहेंगे परेशान

Webdunia
शनिवार, 22 अक्टूबर 2022 (15:14 IST)
Dhanteras 2022: 22 अक्टूबर की शाम से धनतेरस प्रारंभ हो जाएगी तो अगले दिन 23 अक्टूबर की शाम तक रहेगी। 23 अक्टूबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। धन तेरस पर सोना, चांदी, पीतल और धनिया खरीदते हैं। लोहा, कांच, स्टील, प्लास्टिक, एल्युमिनियम नहीं खरीदते हैं। इस दिन कुछ चीजें दान भी नहीं करते हैं। उन्हीं में से जानिए कि कौनसी 5 वस्तुएं धनतेरस पर दान नहीं करते हैं।
 
1. झाड़ू : धनतेरस पर झाडू का दान नहीं करते हैं अन्यथा माता लक्ष्मी घर से चली जाती है। घर में बरकत नहीं रहती है। झाड़ू का दान महालक्ष्मी मंदिर में कर सकते हैं।
 
2. लहसुन प्याज : इस दिन लहसुन और प्याज का दान भी नहीं कतरे हैं। भूलकर भी ये दोनों चीजें न दें। इससे ग्रहों का अशुभ प्रभाव बढ़ जाता है। इसे दिवाली की शाम को भी नहीं देना चाहिए। 
3. नमक : धनतेरस के दिन नमक का पैकेट खरीदकर लाना शुभ होता है लेकिन किसी को नमक दान नहीं करते हैं। इससे राहु का प्रकोप बढ़ जाता है और लक्ष्मी भी चली जाती है। नमक की उत्पत्ति समुद्र से होती है और देवी लक्ष्मी की उत्पत्ति भी समुद्र से हुई है।
 
4. शक्कर : धनतेरस पर शक्कर या चीनी सूर्यास्त के बाद दान नहीं देते हैं। इससे शुक्र कमजोर हो जाता है और माता लक्ष्‍मी की कृपा भी चली जाती है। शक्कर गन्ने से बनती है और गन्ना देवी को प्रिय है। गन्ने के कारण ही देवी लक्ष्मी को किसान के घर में रहना पड़ा था। इसलिए गन्ना और गुड़ भी दान न करें।
 
5. रुपया : धनतेरस की शाम को किसी को रुपया पैसा उधार न दें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी शुरू हो जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे होगा फायदा, किसे रहना होगा सतर्क?

गुरु का शनि के नक्षत्र में गोचर: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 उपाय

अमरनाथ गुफा के 6 बड़े रहस्य: आखिर कितने हजार साल पुरानी है यह पवित्र यात्रा?

सूर्य का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 आसान उपाय

मंगल का रोहिणी नक्षत्र में गोचर: 12 राशियों पर कैसा होगा असर? जानें 5 आसान उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

Halharini Amavasya: हलहारिणी अमावस्या पर किए जाने वाले पितृ दोष निवारण के 10 विशेष उपाय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 जुलाई, 2026)

14 July Birthday: आपको 14 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 जुलाई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

जगन्नाथ मंदिर गए हैं? इन 3 पवित्र स्थानों के दर्शन किए बिना यात्रा मानी जाती है अधूरी

अगला लेख