sawan somwar

धनतेरस की रात 13 दीपकों में डाल दें 1 रुपए की यह 1 चीज, किस्मत चमकेगी बेहतरीन

Webdunia
मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022 (19:45 IST)
23 अक्टूबर को धनतेरस है। इस दिन भगवान यमराज, धन्वंतरि और चित्रगुप्तजी की पूजा की जाती है। इस दिन से दिवाली का पांच दिनी उत्सव प्रारंभ हो जाता है और इसी दिन सोना और पीतल खरीदा जाता है। इस दिन त्रयोदशी तिथि रहती है इसीलिए इस दिन 13 दीपक जाने की परंपरा है। यदि आप दीये जला ही रहे हैं तो किस्मत बदलने के लिए मात्र 1 रुपए की एक 1 चीज दीपक में डाल दें।
 
दीपदान से मिलेगी कर्ज से मुक्ति : परिवार के सभी सदस्यों के घर आने और खाने-पीने के बाद सोते समय एक पुराने दीपक में सरसों का तेल डालकर उसे जलाया जाता है। फिर उसे घर में सभी जगह घुमाया जाता है और इसके बाद यह दीपक घर से बाहर दक्षिण की ओर मुख कर नाली या कूड़े के ढेर के पास रख दिया जाता है। इसके बाद जल चढ़ा कर दीपदान करते समय यह मंत्र बोला जाता है-
 
मृत्युना पाशहस्तेन कालेन भार्यया सह।
त्रयोदश्यां दीपदानात्सूर्यज: प्रीतयामिति।।
 
1. मुख्‍य द्वार आग्नेय कोण में है तो द्वार पर दीपक जलाएं तो उसमें कौड़ी जरूर डालें।
 
2. मुख्य द्वार दक्षिण दिशा में है तो दीपक जलाएं तो उसमें राईं अवश्य डालें।
 
3. मुख्‍य द्वार नैऋत्य दिशा में है तो द्वार पर दीपक जलाएं तो उसमें लौंग जरूर डालें।
 
4. मुख्‍य द्वार पश्चिम दिशा में है तो दीपक जलाएं तो उनमें एक किशमिश जरूर डालें।
 
5. मुख्‍य द्वार वायव्य कोण की दिशा में है तो दीपक में थोड़ी मिश्री जरूर डालें।
 
6. मुख्‍य द्वार उत्तर दिशा में है तो दीपक जलाएं तो उनमें एक इलायची जरूर डालें।
 
7. मुख्‍य द्वार ईशान दिशा में है तो दीपक जलाएं तो उनमें एक चुटकी हल्दी जरूर डाल दें।
 
8. मुख्‍य द्वार पूर्व दिशा में है तो दीपक जलाएं तो उनमें थोड़ा कुमुकुम जरूर डाल दें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश: 31 अगस्त से 12 राशियों की चमकेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल

जन्माष्टमी 2026: क्या आप जानते हैं कान्हा को कितने प्रकार के भोग लगते हैं? 5वें भोग के बिना अधूरी है पूजा

इस बार जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण का यह कौनसा जन्मोत्सव रहेगा?

सूर्य बदल रहे हैं अपना नक्षत्र: 31 अगस्त से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें क्या है वजह

अगला लेख